चित्तौड़गढ़। महंगाई राहत शिविर के प्रभावी मॉनिटरिंग हेतु नियुक्त समन्वयक के रूप में चित्तौड़गढ़ जिले के लिए प्रभारी राज्य मंत्री शंकर यादव ने महंगाई राहत केंद्रों का निरीक्षण कर लाभार्थियों से संवाद किया।
सभापति संदीप शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार महंगाई राहत शिविर में अधिक से अधिक लोगों को राहत दिए जाने हेतु प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने चित्तौड़गढ़ जिले के लिए राज्यमंत्री शंकर यादव को नियुक्त किया है राज्यमंत्री यादव ने मंगलवार को चंदेरिया एवं सांवलिया विश्रांति गृह में चल रहे स्थाई महंगाई राहत शिविर का निरीक्षण करते हुए वहां उपस्थित लाभार्थियों से संवाद किया एवं इस शिविर में जो राहत राज्य सरकार द्वारा आम जनता को दी जा रही है उसके लिए लाभार्थियों से फीडबैक लिया। मौके पर लाभार्थियों में राहत शिविर में भारी उत्साह देखने को मिला मंगलवार को चंदेरिया राहत कैंप पर 567 कुंभा नगर राहत केंद्र पर 326 एवं सांवलिया विश्रांति गृह में 345 लाभार्थीओं का पंजीयन किया गया।
राज्यमंत्री यादव ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जो वादे जनता से किए थे एवं जो बजट की घोषणा की थी वह लगभग 90% तक पूर्ण की जा चुकी है तथा राजस्थान पूरे भारत का एकमात्र राज्य है जहां ₹500 में सिलेंडर मिल रहा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान की जनता को बचत राहत और बढ़त का जो संदेश दिया वह इस महंगाई राहत शिविर से पूर्ण हो रहा है।
0 टिप्पणियाँ