चित्तौड़गढ़, (सत्यनारायण कुमावत)। पंडित सत्यनारायण व्यास एवं अशोक कुमार व्यास के सानिध्य में नया खेड़ा दौलतपुरा में शनि महाराज मंदिर पर शनि भगवान का अभिषेक एवं हवन किया गया।
जानकारी के अनुसार पांडोली के पास नया खेड़ा दौलतपुरा में स्थित शनि भगवान मंदिर पर 17 मई से तीन दिवसीय मेले का आयोजन हुआ, जिसमें गुरुवार को श्री शनि भगवान का तेल से अभिषेक एवं हवन किया गया। इस मौके पर दुकानदारों के लिए निशुल्क स्टाल, लाईट और जलपान की व्यवस्था की गई है। इस कार्यक्रम के तहत 19 मार्च को शनि जयंती के उपलक्ष में प्रसादी का आयोजन किया जाएगा। इसी दिन रात्रि में आयोजित भजन संध्या में गोकुल शर्मा एंड पार्टी, राखी रंगीली की प्रस्तुति होगी। इस कार्यक्रम में सैंकड़ों श्रद्धालु शामिल होंगे।
0 टिप्पणियाँ