विधानसभा के सावा मण्डल की कार्यसमिति बैठक सम्पन्न


चित्तौड़गढ़। 
सावा मण्डल की कार्यसमिति बैठक मंगलवार को चिकसी स्थित चमत्कारी नागोरिया भेरू जी के स्थान पर विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुई।
सावा मण्डल बैठक का मंच संचालन मण्डल महामंत्री अनिल सुखवाल द्वारा किया गया। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों का स्वागत मण्डल अध्यक्ष रतन डांगी द्वारा किया गया। मण्डल अध्यक्ष रतन डांगी द्वारा अपने उद्बोधन में बताया कि बुथ अध्यक्ष एवं शक्ति केन्द्र संयोजक मिलकर सरल एप पर पन्ना प्रमुख के सत्यापित डाटा अपलोड करेगें। 30 मई से 30 जून तक महाजनसम्पर्क अभियान के तहत् घर-घर जाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 9 वर्ष की उपलब्धियों से जनता को अवगत करायेगें।
मुख्य अतिथि विधायक आक्या ने राजस्थान सरकार के साढे चार वर्षों की खामियों के बारे में बताते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने विकास कार्य पर ध्यान नहीं देकर भ्रष्ट अफसरों के माध्यम से जनता को लुटने का कार्य किया है। किसानों से सम्पूर्ण कर्जमाफी का वादा करके सरकार सत्ता में आयी लेकिन प्राकृतिक प्रकोप से बर्बाद हुई फसलों में किसानों को कोई भी राहत नहीं दी, जिससे राजस्थान का किसान त्रस्त होकर कर्ज तले दब चुका है। राजस्थान का युवा बेरोजगारी की मार झेल रहा है, प्रदेश में महिला अत्याचार के प्रकरणों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढती जा रही है, आमजन परेशान है, युवा निराश है। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पुरा कार्यकाल सरकार को बचाने में ही निकाल दिया है। वही दुसरी ओर केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी ने 9 वर्षों की मोदी सरकार में विकास के नये-नये आयाम रचकर जनता को राहत देने का कार्य किया है। केन्द्र सरकार ने गरीब एवं किसान कल्याण हेतु कई योजनाएं चालु की जिसका लाभ जन-जन तक पहुंचा है। भाजपा पुरे प्रदेश में मजबुती के साथ कार्य कर रही है, आगामी चुनाव में भाजपा एक तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनायेगी।
इसी के साथ सीकेएसबी चेयरमैन लक्ष्मण सिंह खोर ने कहा पिछले कार्यकाल की भाजपा सरकार द्वारा चलाई गई अल्पकालीन ऋण योजना, गोदाम योजना आदि सहकारी योजनाओं को कांग्रेस सरकार ने बंद दिया है। किसान वर्ग को अधिक-अधिक से योजनाओं का लाभ मिले यही हमारा ध्येय है। बैठक में आभार सावा मंडल महामंत्री नरेश जाट द्वारा व्यक्त किया।
सावा मंडल बैठक में मिठू लाल जाट, विधानसभा विस्तारक विमलेश उपाध्याय, मण्डल मंत्री कैलाश साहू,  स्थानीय सरपंच, सरपंच संघ जिलाध्यक्ष गणेश साहू, पूर्व नगर अध्यक्ष नरेन्द्र पोखरना, जिला परिषद सदस्य बिनु मेघवाल, पंचायत समिति सदस्य श्याम लाल मेघवाल, किसान मोर्चा जिला मंत्री सत्यनारायण कुमावत, पूर्व पंचायत समिति सदस्य लीला शंकर सिंह, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि हीरा लाल कुमावत के साथ ही मण्डल के बुथ अध्यक्ष एवं शक्ति केन्द्र संयोजक व प्रभारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ