मुंबई के व्यापारी के साथ गहने हड़प कर धोखाधड़ी करने के मामले में न्यायालय ने दिए जांच के आदेश


भादसोड़ा, (माय सर्कल न्यूज़ @नरेंद्र सेठिया)। मुंबई के एक व्यापारी के साथ गहने हड़प कर लाखों की धोखाधड़ी करने के मामले में न्यायालय ने जांच के आदेश दिए हैं।
परिवादी राजेश जैन निवासी निवासी अशोक आर्ट राखी वाडा मुंबई ने न्यायिक मजिस्ट्रेट मंडपिया के समक्ष एक परिवाद इस आशय से पेश किया कि वह मुंबई में ज्वेलरी का होलसेल व्यापारी है तथा वर्ष 2013 में मांगी लाल जाट पिता गुलाब जाट निवासी नंगा खेड़ा, तहसील डूंगला परिवादी की दुकान सियान इंटरनेशनल पर ज्वेलरी का काम करने आया जिस पर परिवादी द्वारा अभियुक्त मांगी लाल को राजस्थान हैदराबाद और अपने स्थानीय जिले में विक्रय हेतु आभूषण दिए तथा कमीशन पेटै काम पर रखा। वर्ष 2019 में अभियुक्त मांगीलाल ने परिवादी को सांवरियाजी मंडफिया दर्शन के लिए बुलाया तथा साथ में विक्रय करने के लिए आभूषण भी मंगवाए जिस पर परिवादी अपने कुछ साथियों के साथ सांवरियाजी दर्शन करने आया। अभियुक्त को लगभग 12 लाख के आभूषण का बिल सुपुर्द किए और वापस मुंबई लौट गया। कुछ समय बाद अभियुक्त से परिवादी ने रुपए लेने हेतु संपर्क किया तो परिवादी का फोन उठाना बंद कर दिया। आभूषण की रकम देने से भी इनकार कर दिया जिसके पश्चात परिवादी द्वारा पुलिस थाना मंडफिया व जिला पुलिस अधीक्षक को लिखित रिपोर्ट दी जिस पर भी कोई कार्यवाही नहीं होने से परिवादी को मजबूरन न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। परिवादी को सुनते हुए न्यायालय ने वृताधिकारी भदेसर पुलिस उपाधीक्षक को उक्त प्रकरण के जांच के आदेश दिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ