एसडीपीआई चित्तौड़गढ़ ने धूमधाम से मनाया 15 वां स्थापना दिवस


चित्तौड़गढ़। हुसैनी चौक गांधी नगर में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया का 15 वां स्थापना दिवस के मौके पर झण्डा रोहन कर स्थापना दिवस बड़ी धूम धाम के साथ चित्तौडग़ढ़ में मनाया गया। जिसके बाद पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर आए हुए लीडर्स, मेंबर्स, समर्थक को मिठाई वितरित कर खुशी का इजहार किया गया।
जिसके बाद चित्तौडग़ढ़ जिलाअध्यक्ष अज़हर नागौरी ने आगामी कार्यकर्म मे उपस्थित सभी लोगों को पार्टी की विचारधारा से अवगत करवाया और पार्टी की स्थापना से ले कर आज तक किये गए कार्यों की जानकारी दी। इसी के साथ आने वाले विधानसभा, लोकसभा, लोकल बॉडी चुनावों को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा कि गई।
स्थापना दिवस के मौके पर उपस्थित जिला उपाध्यक्ष मुबारिक खान, जिला महासचिव आरीफ मोहम्मद मेव, जिला कोषाध्यक्ष एडवोकेट रियाजत खान, जिला कमेटी सदस्य, इक़बाल अब्बासी, यूनुस खान, फतेह मोहम्मद, आवेश खान व समाज के मोहजीज लोगों में से मुबारिक नीलगर, नाज़िम खान, आजाद भाई लोहार, विधानसभा अध्यक्ष रशीद मोहम्मद, सचिव जफ़र खान, फरीद खान, जाहिद नीलगर, शकील मेवाती, शाहिद भाई, शारुख भाई और सभी लीडर्स मेंबर व अन्य गणमान्य व पोलिटिकल लिडर्स मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ