चित्तौड़गढ़। भीलवाड़ा जिले में स्थित बरूंदनी के मुनि कुल ब्रह्मचर्य आश्रम वेद संस्थान में वैदिक बट्टूको का यज्ञोपवीत संस्कार व अंतर्राष्ट्रीय गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा के केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन महंत चंद्रभारती महाराज हजारेश्वर महादेव चित्तौड़गढ़ के सानिध्य में हुआ। इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरकंठ उपाध्याय, महासचिव गोपीकिशन व्यास, अंतरराष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ओम बच्छ संगठन मंत्री घनश्याम जोशी, महासचिव श्याम सुंदर त्रिपाठी, कार्यालय अध्यक्ष बरुन्दनी मुरलीधर पंचोली,प्रदेश संभाग अध्यक्ष अजमेर विजय व्यास, एडवोकेट महावीर आचार्य, संभाग अध्यक्ष उदयपुर, रमेश जोशी तहसील अध्यक्ष एवं जुगनू तिवाड़ी, राधेश्याम पंचोली वेद विद्यालय बरुन्दनी अध्यक्ष, राधेश्याम उपाध्याय सोजत, मनोज त्रिवेदी, गुलाब शर्मा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे। महंत चंद्रभारती महाराज सुबह बरुंदनी वेद विद्यालय पहुंचे थे। यहां उनका वेद विद्यालय के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। बाद में यज्ञोपवीत संस्कार हुआ। इसमें महंत ने संबोधित करते माता-पिता का यह कह कर धन्यवाद दिया कि अपने बच्चों को वेद की शिक्षा के लिए भेजा। उन्होंने कहा किब्राह्मण वेद वृक्ष होता है, जो हिंदू संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए प्रयत्नशील रहता है। महंत ने कहा कि जब ब्राह्मण ही वेद नहीं पड़ेंगे तो आगे की पीढ़ियों को हिंदू संस्कृति के बारे में क्या जानकारी देंगे। इस दौरान श्रीमहंत ने कहा कि ब्राह्मण से शिक्षा व दीक्षा लेने वाला ब्रह्मज्ञानी हो जाता है। बरुंदनी वेद विद्यालय को लेकर महंत ने कहा कि आने वाले समय में यह बहुत बड़ा धाम हो जाएगा। इस दौरान महंत के सानिध्य में 51 बटूक का यज्ञोपवीत संस्कार हुआ। इस दौरान हजारेश्वर महादेव मंदिर से आचार्य श्रवण शास्त्री, पंडित सतीश शर्मा, कौशलेंद्र शर्मा आदि भी मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ