ब्लॉक स्तरीय गांधी दर्शन परीक्षण शिविर का आयोजन

कपासन (माय सकल न्यूज @अंकित वैष्णव)। शांति माइंस विभाग के तत्वधान में ब्लॉक स्तरीय गांधी दर्शन परीक्षण शिविर का आयोजन हुआ जिसमें 700 लोगों ने परीक्षण प्राप्त किया। ब्लॉक संयोजक शंकर लाल प्रजापत ने बताया कि महाराणा गवर्नमेंट हाई सेकेंडरी स्कूल में आयोजित परीक्षण में मुख्य अतिथि डॉ शंकर यादव ने कहा कि गांधी एक व्यक्ति नहीं विचारधारा है, विचारधारा का निर्मल प्रभाव है जिसमें अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को लाभ दिलाना है। अध्यक्षता गांधी दर्शन विभाग के निदेशक मनीष शर्मा ने की। संस्कृति गायन गुलशन जागा गीत प्रस्तुत किए। एसडीएम अर्चना बुगालिया, जिला संयोजक दिलीप नेभनानी, प्रधान भेरूलाल चौधरी, प्रदेश सचिव डॉ ललित बोरीवाल, ब्लॉक संयोजक अंबाला शर्मा, उप प्रधान हर्षवर्धन गार्डन, अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी डॉ राम सिंह चुंडावत, नगरपालिका ईओ करणी सिंह सोढा, पार्षद रोशन सोनी, लोकेश राव आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र जारी किए। नगर पालिका में स्वतंत्रता सेनानी भवानी शंकर नंदवाना की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित कर गांधी दर्शन यात्रा निकाली गई जो राजकीय महाराणा पहुंचकर उमावि में संपन्न हुई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ