मार्बल स्लरी लेकर जा रहा ट्रेक्टर पलटा, चालक की मौत, ग्रामीण मुआवजे की कर रहे मांग

चित्तौड़गढ़। एक मार्बल से मार्बल स्लरी लेकर जा रहे ट्रेक्टर के पलटने से चालक की मौत हो गई हैं।
हादसे के बाद शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया हैं।
जानकारी के अनुसार नरपत खेड़ी चौराहा सिक्स लेन के पास गुरुवार शाम को चौगावड़ी निवासी रतन लाल शर्मा एक मार्बल से ट्रेक्टर से मार्बल स्लरी (वेस्ट) ले जा रहा था। इस बीच सदर थाना क्षेत्र में मार्बल स्लरी से भरा ट्रेक्टर पलटी खा गया जिससे ट्रेक्टर चालक रतन लाल शर्मा पिता मिट्ठू लाल शर्मा उम्र 55 वर्ष निवासी चौगावड़ी की मौत हो गई। शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। हादसे के बाद आज सुबह चौगावड़ी गांव से लोग मार्बल के बाहर एकत्र होकर मृतक के परिजनों को 15 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग की हैं। बताया गया कि मृतक रतन लाल शर्मा किसी ठेकेदार के अधीन काम कर रहा था।
गांव के कमरूद्दीन मंसूरी, रामलाल जाट, श्याम लाल शर्मा, बंशीलाल, रतन सेन, नाथन नाई, मागु लाल, लादु लाल, सिराज, रतन लौहार, रतन, पप्पु शर्मा सहित कई लोग मार्बल के बाहर एकत्र हो गए हैं।
सूचना पर चंदेरिया थानाधिकारी सहित पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ