डंपर में ओवरलोडिंग बजरी को लेकर विवाद, फायरिंग में 4 घायल, गुर्जर समाज के लोगों ने किया प्रदर्शन

चित्तौड़गढ़। शहर के सदर पुलिस थाना क्षेत्र में बजरी टोल नाके पर ओवरलोडिंग बजरी को लेकर विवाद हो गया। फायरिंग होने से चार लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम को भीलवाड़ा से एक बजरी का डंपर चित्तौड़गढ़ पहुंचा। बोजुन्दा के पास बजरी टोल नाके पर डंपर में बजरी ओवरलोडिंग होने से अतिरिक्त बजरी का पैसा जमा करने की बात कहीं। इस पर आपसी कहासूनी हो गई। पैसा जमा नहीं कराने पर डंपर में रॉयल्टी से अधिक भरी बजरी को खाली करवा दिया और डंपर वाले बोजुन्दा हाइवे स्थित हीरा होटल पर जाकर बैठ गए।
विवाद की सूचना पर सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची।
बजरी टोल नाके की ओर से तीन चार वाहनों में सवार होकर आए लोगों ने डंपर वालों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। लोगों ने बताया कि पुलिस की मौजूदगी में ही फायरिंग करने वाले मौके से भाग गए। मौके पर अफरा तफरी मच गई।
इसी दौरान कान्या खेड़ी, भीलवाड़ा निवासी राजेश (23) पुत्र रामलाल गुर्जर, गुर्जरों की पीपली निवासी पुष्कर (27) पुत्र रामलाल गुर्जर, बोजुंदा निवासी डालू (50) पुत्र मगना गुर्जर, बोजुंदा निवासी मुकेश (24) पुत्र नंदलाल गुर्जर को गोली लग गई। बताया जा रहा है कि पुष्कर गुर्जर के पेट में और सीने में छर्रे लगे हैं। वहीं, मुकेश गुर्जर के हाथ में, राजेश गुर्जर के जांघ में और डालू गुर्जर के पांव में छर्रा लगा है।
घायलों में से पुष्कर गुर्जर को उदयपुर रेफर कर दिया। ©फायरिंग के बाद बजरी टोल नाके को किया आग के हवाले, देखें विडियो.... सूचना पर गुर्जर समाज के लोग जिला अस्पताल के बाहर एकत्र होकर सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना पर एडीशनल एसपी बुग लाल मीणा, डिप्टी, कोतवाली व सदर थानाधिकारी सहित पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। भीड़ को देखते हुए पुलिस लाईन से अतिरिक्त पुलिस जाब्ता मंगवाया गया। समाज के लोगों कि रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने चार लोगों को नामजद करते हुए मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आक्रोशित लोगों से समझाईश की। देर रात सड़क से जाम खोला गया। पुलिस ने इस मामले में कुछ आरोपियों को डिटेन भी किया हैं।
इस ख़बर का विडियो देखें...

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ