शनि महाराज आली (माय सर्कल न्यूज़@ गजेंद्र सिंह राणावत)। मेवाड़ के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल शनि धाम श्री शनिमहाराज आली में शुक्रवार को मौसम ने पलटा खाया और जमकर बादल बरसे। शनि महाराज आली सहित आसपास के क्षेत्र हथियाना, रामथली, सुरपुर, सोनियाणा क्षेत्र में शुक्रवार को दिन भर उमस के बीच अपराह्न 4 बजे आकाश में बादल छाए तथा रिमझिम बारिश शुरू हो गई। आधा घण्टा मुसलाधार बारिश हुई। बारिश होने के बाद मौसम में ठंडक फैल गई। लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की।
0 टिप्पणियाँ