जहाजपुर (माय सर्किल न्यूज़ @रविकांत जोशी)। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा बिहाडा श्याम की 22 वीं पद यात्रा बड़े ही धूमधाम व गाजे बाजे के साथ निकली। भक्तों द्वारा बाबा बिहाडा श्याम की प्रतिमा मनमोहक झांकी सजाई। यात्रा आज प्रातः 8 बजे बस स्टैंड सत्यनारायण भगवान मंदिर के सामने से शुरू होकर सदर बाजार, नाै चौक, नागदी चौराहा, धाेड़, नाथून, शकरगढ़, कस्बे से गुजरती मैज नदी के किनारे स्थित बाबा बिहाडा धाम पर पहुंची। जैसे ही पदयात्रा ने मंदिर के भीतर प्रवेश किया तो बाबा बिहाडा श्याम ने भक्तों को झाड़ा देकर खुशहाली का आशीर्वाद दिया। सभी भक्तों ने जयकारे लगाते हुए बाबा बिहाडा श्याम के पैर छुए उसके बाद बाबा श्याम की महाआरती के बाद भंडारा प्रसादी का आयोजन किया गया। पद यात्रा में जहाजपुर कस्बे सहित आसपास के क्षेत्र से हजारों की संख्या में भक्त पदयात्रा मे शामिल हुए।
0 टिप्पणियाँ