चित्तौड़गढ़।बाबा रामदेव मन्दिर किलारोड़ स्थित कल बैठक रखी गयी जिसमें छात्रावास संबंधित और संत शिरोमणी रविदास सत्संग समिति चित्तौड़गढ़ कार्यकारिणी का गठन एवं राजनैतिक चेतना पर विचार विमर्श किया जाएगा। इस बैठक में जिलाध्यक्ष रामेश्वर बैरवा ने बताया कि पूरातत्व सर्वेक्षण विभाग के राज्यमंत्री सुरेन्द्रसिंह जाडावत एवं नगर परिषद चेयरमेन संदीप शर्मा, प्रदेश कांग्रेस सचिव रणजीत लोट, को आमंत्रित किया। हाल ही में राज्य सरकार द्वारा बैरवा समाज के आराध्य देव महर्षि बालीनाथ बोर्ड का गठन किया एवं एक सामुदायिक भवन की लगभग 25 लाख की लागत का बोजुन्दा व ऐराल मे बैरवा समाज को सामुदायिक भवन राज्य सरकार द्वारा बनाकर समर्पित किया गया उससे संबंधित अतिथि व मेहमानों का साफा पहना कर स्वागत किया जाएगा। संत रविदास पेनोरमा बन कर तैयार है उसकी चाबी बैरवा समाज को लेने संबंधित और बैरवा समाज को राजनीति मे भागीदारी नही होने के कारण उस पर चर्चा की जाएगी। समाज के सभी संगठनों को एक मंच पर आने की अपील की एवं समाज हित मे सभी मिल कर अपनी भागीदारी निभाते हुए समाज को नयी उॅचाईयों पर ले जाने संबंधी बैठक रखी गयी। उस बैठक में समाज के सभी संत महात्मा, पंच-पटेल, युवा माताएं बहने आदि बडी संख्या मे उपस्थित रहेगी।
0 टिप्पणियाँ