बंद हुई रोड़वेज बसों को वापस शुरू करने की मांग, सौंपा ज्ञापन


 
बड़ीसादड़ी। विगत 3-4 वर्षों से जनप्रतिनिधियों निगम एवं सरकार की लगातार अनदेखी के कारण बड़ीसादड़ी से विभिन्न गंतव्य पर जाने वाली रोडवेज बसें बंद हो गई जिससे क्षेत्र की जनता को परिवहन एवं आवाजाही हेतु निजी संसाधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। इन साधनों में कुछ चौपहीया वाहन ऐसे भी है जिनकी बिना परमिट के सरपट गाड़ियां दौड़ती हैं जो कभी भी किसी बड़े हादसे को निमंत्रण दे सकते हैं। निगम की सभी बंद हुई बसों को पुनः संचालित करने की मांग को लेकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ब्रिगेड के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राव दिनेश सिंह खरदेवला के नेतृत्व में युवा साथियों ने बड़ी सादड़ी उपखंड अधिकारी बिंदु बाला राजावत को जिला कलक्टर एवं राजस्थान सरकार परिवहन मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। राव दिनेश सिंह ने बताया कि बड़ीसादड़ी जो कि उपखंड मुख्यालय विधानसभा मुख्यालय तथा नगर पालिका होने के साथ ही मध्य प्रदेश राजस्थान तथा गुजरात राजस्थान को जोड़ने का सीधा मार्ग हैं। साथ ही विश्व प्रसिद्ध सीता माता वन्य जीव अभ्यारण जैसा दर्शनीय स्थल भी यहां पर है। पूर्व में यहां से फालना, इंदौर, भीलवाड़ा, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, जयपुर, उदयपुर तथा हरिद्वार तक रोडवेज संचालित थी जो कि निगम के अनदेखी के कारण लगातार बंद होती गई और महज एक बस रह गई जो जयपुर से बांसवाड़ा के बीच चलती है। बस शीघ्र शुरू करने की मांग की हैं। इस दौरान पवन जटिया, नरेंद्र सिंह, सत्यनारायण, जितेंद्र सिंह, कुलदीप सालवी, पूनम जटिया, विजय सालवी एवं युवा साथी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ