●65 शिक्षक का सम्मान शॉल ओढ़ाकर, तिलक लगा, नारियल भेंट कर किया सम्मान
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। नगर माहेश्वरी महिला संस्थान के तत्वावधान में शिक्षक सम्मान समारोह एमपीएस स्कूल में आयोजित किया गया। प्रोग्राम की शुरूआत दीप प्रज्वलित करके सुमन सोनी द्वारा सरस्वती वंदना गा कर की गई। नगर अध्यक्ष सुमन सोनी ने बताया कि 65 शिक्षक का सम्मान शॉल, नारियल और तिलक लगा के किया गया। साथ ही स्कूल के सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों (बाई जी) का भी शाॅल, नारियल दे कर सम्मान किया गया। एमपीएस के डायरेक्ट दिलीप तोषनीवाल, सचिव राजेंद्र कचोलिया, प्रिंसिपल मेम अल्पा सिंह उपस्थित थे। नगर सचिव सोनल माहेश्वरी ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जतन हिगड, स्नेहलता तोषनीवाल, सीमा बिरला, लीला राठी, अनु मोदी, अंजू सोमानी, रेखा सोडानी, नीलम दरगद, उर्मिला अजमेरा, अनीता नोलखा, कुसुम गटानी, अनीता सोमानी, निशा सोनी, लीला कोठारी, कल्पना सोनी, रेखा लड्ढ़ा, सुधा चांदक आदि उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ