दुग्ध विक्रेता पेसवानी शाहपुरा जोन में प्रथम, राजस्व मंत्री ने किया सम्मानित

शाहपुरा (मूलचन्द पेसवानी)। भीलवाड़ा डेयरी ने अपने डेयरी के क्षेत्राधिकार में आने वाले बूथ एजेन्ट्स में दुग्ध विक्रय में श्रेष्ठ प्रदर्शनकर्ता के रूप में शाहपुरा के दुग्ध विक्रेता देवेंद्र मीना पेसवानी को आम सभा के मौके पर आयोजित समारोह में सम्मानित कर पारितोषिक प्रदान किया है। पेसवानी को यह पुरूस्कार डेयरी में दूसरे स्थान व शाहपुरा जोन क्षेत्र में प्रथम रहने पर दिया गया है। 
राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने दुग्ध विक्रेता देवेंद्र मीना पेसवानी को स्मृति चिन्ह व पारितोषिक भेंट किया। इस मौके पर जिला कलेक्टर आशीष मोदी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद मोहनलाल खटनावलिया, डेयरी के निम्बाराम गुर्जर, डेयरी के प्रबंधन से जुड़े अधिकारी गण मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ