गौ चरनोट भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाने हेतु सीएम के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

कपासन, (अंकित वैष्णव)। गौ चरनोट भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाने हेतु मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी कपासन को ज्ञापन सौंपा।
जानकारी प्रदान करते हुए विहिप प्रखंड नगर अध्यक्ष कमलेश वैष्णव ने बताया कि कपासन नगर पालिका क्षेत्र की आराजी संख्या 6401, 6416, 6438, 6476, 6395 पर दीक्षा क्रिएशन सोसाइटी द्वारा जो अतिक्रमण किया गया है उसे मुक्त करवाने के संबंध में आज शुक्रवार सुबह हिंदू संगठन से जुड़े लोग मेवाड़ गौ ग्राम सेवा संघ के जिला अध्यक्ष महंत अनुज दास महाराज के सानिध्य में एकत्र होकर मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी कपासन को ज्ञापन सौंपकर अतिक्रमण को स्थाई नष्ट करने की मांग की गई। ज्ञापन में स्पष्ट रूप से वर्णित किया गया है कि उक्त चारागाह भूमि पर दीक्षा क्रिएशन सोसाइटी के तहत संचालित आरएनटी महाविद्यालय का अवैध अतिक्रमण स्पष्ट रूप से पाया गया है। इसके अलावा उपरोक्त चरनोट भूमि से लगी हुई कृषि भूमि पर कृषि प्रयोजन से भिन्न स्थाई निर्माण कर उपरोक्त संस्था द्वारा किया जाना पाया गया है। भूमिधारी अधिकारी कपासन ने उपरोक्त पटवारी मौका पर्चा रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात भी उक्त अवैध अतिक्रमण को हटाए जाने के संबंध में कोई कार्यवाही नहीं की गई। इससे संपूर्ण हिंदू समाज के लोगों में रोष व्याप्त हैं। महंत अनुज दास ने बताया कि जहां एक ओर संत समाज और हिंदू समाज के लोग गौ माता को राष्ट्र माता बनाने हेतु दिन रात अपना खून पसीना एक कर रहे हैं, वही ये अपराधिक प्रवर्ती के लोग गौ चरनोट भूमि पर कब्जा कर निजी लाभ प्राप्त करने की चाह से इन पर कब्जा करना चाह रहे है। ऐसे दोषी व्यक्तियों पर प्रशासनिक कार्यवाही होने चाहिए, ताकि इनके हौसले बुलंद ना हो और भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृति ना हो सके। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद जिला उपाध्यक्ष दिलीप कुमार बारेगामा, प्रखंड मंत्री गोपाल काबरा, प्रखंड अध्यक्ष लाला चाष्टा, बजरंग दल जिला सह संयोजक रोहित सिंह राजपूत, प्रखंड संयोजक शोभा लाल जाट, भाविप से कमल दाधीच, व्यापार मंडल अध्यक्ष कोमल बारेगामा, छात्रसंघ अध्यक्ष तरुण बारेगामा, श्याम लाल वैष्णव, महेश पलोड़, रमेश सोमानी, गोपाल सुथार, राकेश आचार्य, पुरषोत्तम योगी, एबीवीपी नगर मंत्री आदित्य पाराशर, परशुराम सेना के कुलदीप बारेगामा, नगर मंत्री बबलू सोनी, राष्ट्रीय महाकाल सेना के बंटी बारेगामा, अक्षत सिरोया, ओम बुनकर, लोकेश बारेगामा, रतन टांक, निर्मल बारेगामा, रतन प्रजापत, राम लाल अहीर, पवन प्रजापत, रोहित बारेगामा आदि हिंदू संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ