ई-मित्र संचालक ने की विवाहिता से छेड़छाड़, मामला दर्ज

चित्तौड़गढ़। राशमी क्षेत्र के पहुंना कस्बे में एक विवाहित महिला को लोन के बहाने ई-मित्र पर बुलाने ओर उसके साथ छेड़छाड़ कर जाति से अपमानित करने के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस के
अनुसार क्षेत्र की एक विवाहिता ने रिपोर्ट में बताया कि वह पहुंना में किराए के मकान में रहकर राजीविका स्वयं सहायता समूह में डीएस के पद पर कार्यरत है। गत 25 मई को वह लोन लेने के आवश्यक कागजात की फोटो कॉपी कराने के लिए पहुंना में ही ई-मित्र संचालक राजू पुत्र श्यामलाल शर्मा
की दुकान पर गई। ई-मित्र संचालक ने कहा कि वह लोन करवा देगा ओर उसने दस्तावेज सहित आईडी प्रूफ रख लिए। इसके बाद राजू शर्मा ने दस्तावेज लेने के लिए उसे पास बुलाया ओर उसके साथ छेड़छाड़ की। विवाहित महिला द्वारा इसका विरोध करने पर उसे जाति से अपमानित किया। पुलिस ने इस मामले में अनुसूचित जाति अत्याचार निवारण अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ