चित्तौड़गढ़। जन सुनवाई के दौरान पेंशन के लिए हाथो हाथ फॉर्म भरवाया गया एवम पेंशन का आवेदन अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेंद्र पुरोहित, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद राकेश पुरोहित, नगर परिषद चित्तौड़गढ़ के प्रभारी अधिकारी एवं जिला परियोजना अधिकारी विनोद कुमार गन्ना के अथक प्रयासों से गोपाल लाल छिपा निवासी चामटी खेड़ा का आवेदन ई-मित्र संचालक गौरव कुमार मेडतवाल द्वारा पेंशन के लिए फॉर्म भरा गया। पेंशन स्वीकृति के लिए उच्च अधिकारी को प्रेषित किया गया। गोपाल लाल छिपा ने तुरंत पेंशन स्वीकृत होने अपनी खुशी जाहिर की। इसके लिए उन्होंने जिला कलेक्टर आलोक रंजन नगर परिषद आयुक्त रविन्द्र सिंह यादव का आभार व्यक्त किया।
0 टिप्पणियाँ