नंदवाई ग्रामीण मंडल की कार्यसमिति की बैठक आयोजित


बेगूं।  भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्षों की सोमवार को जारी हुई सूची में नन्दवाई मंडल से घनश्याम जोशी को मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा ग्रामीण मंडल नन्दवाई की कार्यसमिति बैठक में नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष जोशी का स्वागत किया गया। इस पर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल कार्यसमिति की बैठक  बिछोर में स्थित एक कृषि फार्म हाउस में जिला प्रमुख एवं पूर्व विधायक डॉ सुरेश धाकड़ की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
जिसमें भाजपा युवा मोर्चा नन्दवाई मंडल अध्यक्ष घनश्याम जोशी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत कर बधाई दी। इस दौरान नन्दवाई मंडल अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह चुण्डावत, जिला मंत्री शंकरलाल गुर्जर, शिवलाल धाकड़, शंकरलाल धाकड़, जिला परिषद सदस्य छोटूलाल मीणा, महामंत्री पप्पूलाल धाकड़, सरपंच भगुता लाल गुर्जर, गोपाल रेगर, पूर्व सरपंच चन्द्रप्रकाश वैष्णव, कोमल शर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ