चित्तौड़गढ़। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 16 सितम्बर शुक्रवार को निम्बाहेड़ा आएंगे। जिला कलक्टर अरविंद कुमार पोसवाल ने बताया कि निर्धारित यात्रा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जयपुर से सुबह 11 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर दोपहर 12ः15 बजे निम्बाहेड़ा पहुंचेंगे। यहां वे ब्लॉक स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलिंपिक खेल स्पर्धाओं का अवलोकन और जिला अस्पताल निम्बाहेड़ा का लोकार्पण करेंगे। दोपहर 2 बजे हेलीकॉप्टर से माण्डलगढ़, भीलवाड़ा के लिए प्रस्थान करेंगे।
जिला कलक्टर ने लिया तैयारियों का जायजा
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के शुक्रवार को प्रस्तावित निम्बाहेड़ा दौरे के मद्देनजर जिला कलक्टर अरविंद कुमार पोसवाल बुधवार को निम्बाहेड़ा पहुंचे। जिला कलक्टर पोसवाल ने राजीव गांधी ग्रामीण ओलिंपिक खेलों के आयोजन, शिलान्यास व लोकार्पण कार्यक्रम, कानून व सुरक्षा व्यवस्था, प्रोटोकॉल, हेलीपेड पर सुरक्षा, कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री व वीवीआईपी की बैठक व्यवस्था, पार्किंग, प्रवेश, यातायात व्यवस्था, टेंट, पेयजल सहित अन्य तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
0 टिप्पणियाँ