चित्तौड़गढ़। नाता प्रथा को लेकर दो पक्षों में हुई खूनी जंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दोनों पक्षों के 6 लोग घायल हो गए। घायलों को कपासन अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं। जहाँ सभी का ईलाज जारी हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज अरनिया बांध गांव में एक जटिया समाज का सामाजिक कार्यक्रम था। इसी दौरान शनिमहाराज के पास कांस्या गांव से भी समाज के कुछ लोग आरनिया बांध पहुंचे। इस गांव में रहने वाले छोगा लाल पुत्र हजारी लाल जटिया के रिश्ते में पहले से शादीशुदा व्यक्ति के घर नाता विवाह केर लिया। इसके बाद समाज में इस मामले को लेकर फैसला भी हो गया था। लेकिन आज नाता प्रथा की बात को लेकर कांस्या के कुछ जटिया समाज के लोग छोगा लाल के घर पर गए और नाते की बात को लेकर गाली गलौज करने लगे और बात इतनी बढ़ गई कि आपसी खूनी संघर्ष में बदल गई और खूनी भाटा जंग में दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आई। इस खूनी संघर्ष में छोगा लाल पुत्र हजारी लाल जटिया की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दोनों पक्षों के 6 लोग घायल हो गए। सूचना पर कपासन डिप्टी गीता चौधरी, एसआई सीता राम मय पुलिस जाब्ता के घटना स्थल पहुंचे। घायलों को कपासन अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने कांस्या गांव के जटिया समाज के 5 हमलावरों को पुलिस ने डिटेन किया हैं। पुलिस मामले में जांच कर रही हैं।
ये हुए खूनी संघर्ष में घायल :-
जगदीश, प्रकाश और हीरालाल लाल जटिया निवासी अरनिया बांध व कांस्या निवासी सोहन लाल जटिया, मदन लाल जटिया और भैरू लाल जटिया घायल हो गए। जिन्हें कपासन अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं।
0 टिप्पणियाँ