राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ सुधांशु त्रिवेदी का भाजपा जिला कार्यालय पर हुआ स्वागत



चित्तौड़गढ़। प्रबुद्ध चिंतक, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यसभा सांसद डा.सुधांशु त्रिवेदी का भाजपा जिला कार्यालय चित्तौड़गढ़ में प्रथम बार आगमन पर भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम दक ने कमल उपरना ओढ़ाते हुए मेवाड़ी पाग पहनाकर स्वागत किया। पत्रकार वार्ता के पश्चात भाजपा जिला मीडिया और आई टी विभाग  द्वारा भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुधीर जैन,सह जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक, जिला आई टी संयोजक राजन माली, पूर्व जिला आई टी संयोजक युवराज आर्य ने डॉ सुधांशु त्रिवेदी का मेवाड़ी पाग पहना कर पुष्प गुच्छ भेंट किया।  
भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में चित्तौड़गढ़ के प्रिंट और इलेक्ट्रोनिक मीडिया बंधुओं से चर्चा करते हुए डॉक्टर सुधांशु त्रिवेदी ने विभिन्न मुद्दों पर परिचर्चा की और पत्रकारों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दिए। 
सेवा पखवाड़ा जिला संयोजक सी पी नामधरानी ने राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉक्टर सुधांशु त्रिवेदी को सेवा पखवाड़े कार्यक्रम की बुक की एक प्रति भेंट करते हुए सेवा कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। 
प्रेस कांफ्रेंस से पूर्व पहली बार भाजपा जिला कार्यालय पहुंचने पर सुधांशु त्रिवेदी का जनप्रतिनिधियों,भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भावभीना स्वागत किया। सुधांशु त्रिवेदी ने भाजपा विधि प्रकोष्ठ द्वारा जिला कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया ।इस दौरान सांसद सीपी जोशी,भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम दक, जिला महामंत्री कमलेश पुरोहित  सहित विधि प्रकोष्ठ जिला संयोजक अधिवक्ता प्रदीप काबरा,प्रदेश पदाधिकारी अधिवक्ता कैलाश चोखड़ा आदि साथ थे। कार्यालय पर भाजपा के मोर्चों और प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्षों, जिला संयोजकों और पदाधिकारियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। 
सेवा पखवाड़े के अंतर्गत जिला कार्यालय पर सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी के मुख्य आतिथ्य में दिव्यांगों को तिपहिया साइकिलें प्रदान की गई।प्रदेश उपाध्यक्ष व सांसद सी पी जोशी,भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम दक, जिला महामंत्री कमलेश पुरोहित,
सेवा पखवाड़ा जिला संयोजक सी पी नामधराणी, सह संयोजक आशीष शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिट्ठू लाल जाट, जिला उपाध्यक्ष रघु शर्मा, नगर अध्यक्ष सागर सोनी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वीणा दशोरा,एस सी मोर्चा जिलाध्यक्ष कमलेश आमेरिया,जिला कोषाध्यक्ष शैलेंद्र झंवर, जिला कार्यालय प्रमुख प्रकाश बोर्डे, नगर निकाय प्रकोष्ठ जिला संयोजक प्रदीप मोदी, भाजयुमो नगर अध्यक्ष गौरव त्यागी, नगर महामंत्री पप्सा टांक, ओमप्रकाश शर्मा, पूर्व नगर अध्यक्ष नरेंद्र पोखरना, नगर कोषाध्यक्ष लोकेश त्रिपाठी,दीपक शर्मा, जीवन चौधरी, एस सी मोर्चा नगर  अध्यक्ष सुनील रजक, राजेश मोची,ओबी सी मोर्चा नगर अध्यक्ष सत्यनारायण वैष्णव, भूपेंद्र सिंह,आशीष सिकलीगर,विदुषी बिल्लू, रेणु मिश्रा,मुकेश माली,राहुल गांछा,मिहिर बाघमार सहित जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी सम्मिलित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ