चित्तौड़गढ़। भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा पखवाड़े के रूप में मनाएगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार सेवा सुशासन तथा गरीब कल्याण के प्रति दृढ़ संकल्पित है। प्रधानमंत्री की नीतियों एवं कार्यक्रमों में सेवा और गरीब कल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता के रूप में देश ने देखा है और उनके प्रति समाज के सभी वर्गों में व्यापक जनसमर्थन हैं ।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुधीर जैन ने विज्ञप्ति में बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2022 तक सेवा के विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम दक ने सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का जिला संयोजक पूर्व उप प्रधान सीपी नामधराणी और सहसंयोजक आशीष शर्मा और किशन गुर्जर को बनाया है। जिला संयोजक सेवा पखवाड़ा सी पी नामधरानी के अनुसार 17 व 18 सितंबर को युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का भी आयोजन मोर्चे द्वारा रखा जाएगा जिसमें चिकित्सा प्रकोष्ठ और नगर निकाय प्रकोष्ठ सहयोगी रहेंगे।
19 व 20 सितंबर को कॉविड टीकाकरण केंद्रों पर भाजयुमो, महिला मोर्चा, व्यापार प्रकोष्ठ, चिकित्सा और उद्योग प्रकोष्ठ एवम भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 21 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रदर्शनी का आयोजन जिला स्तर पर किया जाएगा जिसमें सांस्कृतिक एवम पर्यटन प्रकोष्ठ, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ, विशेष संपर्क प्रकोष्ठ और विधि प्रकोष्ठ के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। 22 व 23 सितंबर को प्रत्येक मंडल में गौ सेवा के कार्य संपन्न किए जाएंगे। गायों को लंपी डिजीज का टीकाकरण करवाने का कार्य गौ सेवा के रूप में करेंगे। इसी दिन पौधारोपण का कार्य भी संपन्न किया जाएगा जिसमें ओ बी सी मोर्चा,किसान मोर्चा, पशुपालन प्रकोष्ठ, खेल प्रकोष्ठ,पंचायतीराज प्रकोष्ठ और घुमंतू प्रकोष्ठ सहयोगी रहेंगे। 24 व 25 सितंबर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को बूथ कमलोत्सव के रूप में मनाई जाएगी ।प्रत्येक बूथ पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और विचारधारा के आधार पर पार्टी को सर्व स्पर्शी एवं सर्व व्यापी बनाने का संकल्प सभी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा। 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल जी की जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 24 सितंबर को सभी कार्यकर्ता दिन भर बूथ पर रहेंगे वह 25 सितंबर को जिले एवं प्रदेश से पदाधिकारी प्रत्येक बूथ पर प्रवास करेंगे प्रत्येक बूथ पर झंडा लगाना स्टीकर लगाना कमल रंगोली बनाना चार से पांच वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान करना आदि कार्य किए जाएंगे। इस कार्यक्रम हेतु सभी मोर्चा, प्रकोष्ठ, विभाग, स्थानीय मंडलों के साथ मिलकर सफलतापूर्वक आयोजित करेंगे।
26 व 27 सितंबर को आत्मनिर्भर भारत की सफलता की कहानी वोकल फॉर लोकल के माध्यम से समाज तक पहुंचाने का कार्य कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा जिसमें महिला मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, प्रवासी प्रकोष्ठ जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करेंगे। 28 से 30 सितंबर केंद्र सरकार द्वारा गरीब शोषित वंचित एवं किसानों को कल्याणकारी नीतियों का लाभ मिल रहा है इस पर लोगों को जानकारी देना और प्रबुद्ध एवम बुद्धिजीवी सम्मेलन का आयोजन होगा जिसमें सहकारिता प्रकोष्ठ, खेल प्रकोष्ठ, नगर निकाय प्रकोष्ठ, विशेष संपर्क प्रकोष्ठ, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ, वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ आयोजित करेंगे। एक व 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम पार्टी द्वारा चलाया जाएगा। 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती पर बापू के सिद्धांत स्वदेशी खादी स्वावलंबन सादगी एवं स्वच्छता के बारे में जागरूकता का अभियान चलाया जाएगा सभी मंडलों पर 2 दिन स्वच्छता अभियान कार्यक्रम संपन्न होगा जिसे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, सहकारिता प्रकोष्ठ और सैनिक प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित किया जायेगा। भाजपा जिला अध्यक्ष गौतम दक ने जिले के सभी कार्यकर्ताओं को उक्त कार्यक्रम में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का जन्म दिवस भाजपा सेवा कार्यों के माध्यम से मनाएगी।
0 टिप्पणियाँ