चित्तौडगढ़। कुपोषण मुक्त करने के आंगनवाडी कार्यकर्ताओ को दिया संन्देश- महलिा एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी रूचि भूकल द्वारा आज चित्तौडगढ ब्लॉक की कश्मोर पंचायत के गणेशपुरा नंदघर पर महिला पर्यवेक्षक रेखा वर्मा, पोषण अभियान के परियोजना समन्वयक शीला चौधरी एवं खुशी परियोजना के वन्दना चौहान के सानिध्य में किया गया।
पोषण एवं तिरंगा भोजन से संबंधित केन्द्र पर रंगोली बनायी गयी। पोषण अभियान की परियोजना सहायक समन्वयक माया सालवी ने कार्यकर्ताओं को पोषण अभियान की गतिविधियों की जानकारी दी। खुशी संकुल समन्वयक रामचन्द्र जाट ने कुपोषण एवं पवन बैरागी ने समुदाय आधारित कार्यक्रम की जानकारी प्रदान की। कार्यकर्ताओं द्वारा आंगनवाडी के पोषाहार द्वारा विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाकर प्रदर्शित की गई। कार्यक्रम में महिला पर्यवेक्षक गायत्री जुनिवाल, राजेश्वरी वर्मा एवं चन्दा नुवाल ने भाग लिया। कार्यक्रम मे 4 पंचायत तुम्बडिया, कश्मोर, ओडुन्द एवं नेतावल की 20 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
0 टिप्पणियाँ