जैन धर्मशाला आसावरा में लकवा गरीब दिव्यांग व्यक्तियों को बांटे कंबल


भदेसर। आसावरा माता जैन धर्मशाला में  अहिंसा प्रचार समिति के तत्वाधान में नाथद्वारा निवासी फतेह लाल लोढा की धर्मपत्नी की पुण्यतिथि पर लकवा पीड़ित गरीब दिव्यांग व्यक्ति व श्रद्धालुओं को कंबल वितरण की गई। इस मौके पर उनके पुत्र ओमप्रकाश लोढा मुंबई दिगम्बर परिवार ने करीब 122 व्यक्तियों को कंबल वितरण की गई। फतेह लाल लोढा व हीरालाल कोठरी गजपुर की उपस्थिति में दिगम्बर तानाजी सूर्यवंशी तथा रघुवर गुप्ता परिवार का अहिंसा समिति के द्वारा माला एवं शॉल ओढ़ा का स्वागत किया गया। कार्यक्रम स्थल पर प्रताप सेवा संस्थान के अध्यक्ष भंवर सिंह एवं कार्यकर्ता गण की उपस्थिति में समिति के कोषाध्यक्ष प्रकाश भंसाली समिति के अध्यक्ष जीव दया योजना के राष्ट्रीय अध्यक्षता प्रेमलता लोढा  व राष्ट्रीय विहार धाम योजना जैन कॉन्फ्रेंस नई दिल्ली के उपाध्यक्ष संपत लाल लोढा  सहित गणमान्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन हीरालाल नवलखा ने किया। कार्यक्रम का आभार व्यक्त दिलीप मुणोत ने किया गया हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ