चित्तौड़गढ़। राष्ट्रीय बजरंग दल गो रक्षा विभाग नगर उपाध्यक्ष लोकेश साहू के नेतृत्व में ढूँचा बाजार व्यापारियों के सहयोग से गायों में फेल रही लंपी बीमारी की रोकथाम हेतु आयुर्वेदिक सेनिटाइजर व लड्डू बनाकर 200 से अधिक गौ वंश को सेनिटाइज कर आयुर्वेदिक लड्डू खिलाए गए।
नगर उपाध्यक्ष ने बताया कि हल्दी, काली मिर्ची, सनाय की पत्ती, देशी घी, तुलसी की पत्ती, गुड के मिश्रण से निर्मित लड्डू बनाये गये वहीं नीम के पत्ते, फिटकरी, कपूर, अजवाईन का बना काढ़ा भी पिलाया गया। गुरूवार को कपड़ा बाजार, गांधी चैक, सदर बाजार, पावटा चैक, गोल प्याऊ, सुभाष चैक, गांधीनगर, ओछड़ी गेट, पाडन पोल, देहली गेट आदि क्षेत्रों के गोवश में वितरण किया गया। इस दौरान पहलवान प्रहलाद सोनी, महेश सोनी, प्रखंड संयोजक लोकेश सोनी, महावीर जैन, मुकेश पोखरना, शुभम मूंदड़ा, शांति लाल सोनी, सुजान पोखरना, श्यााम सोनी, सतीश पोखरना, अशोक महेता, प्रकाश भड़कतिया, सुजान बोहरा, रतन जाट, निर्मल कोठरी, अभिषेक सोनी, अंकित कुमावत, सोनू सुथार, सूरज प्रजापत, रोहिंताश बेनीवाल, कान्हा मेघवाल, निखिल, धर्मपाल राणावत, मनीष सेन आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ