चितौड़गढ़। भाजपा विधि प्रकोष्ठ द्वारा प्रधानमंत्री के जन्मोत्सव पर सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित प्रदर्शनी का भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने अवलोकन कर प्रदर्शनी की सराहना की,इसमें मोदी का बचपन से लेकर प्रधानमंत्री बनने तक के सफर एवं उपलब्धियों को चित्र में दर्शाया गया है। भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित उक्त प्रदर्शनी में पहुंचने पर विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एडवोकेट प्रदीप काबरा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कैलाश चोखड़ा, नगर मंडल संयोजक सुनील कलंत्री, जावदा मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, कार्यसमिति सदस्य चिराग त्यागी, ईश्वर अहीर आदि अधिवक्ताओ ने उपरना पहना कर स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी,सांसद सी पी जोशी, जिलाध्यक्ष गौतम दक, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, अर्जुन जीनगर, संभाग प्रभारी हेमराज मीणा, जिला प्रभारी हेमंत विजय, सेवा पखवाड़ा के जिला संयोजक सी पी नामधरानी, जिला सह मीडिया प्रमुख मनोज पारीक के साथ ही जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ