चित्तौड़गढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस भारतीय जनता युवा मोर्चा ने रक्तदान कर मनाया। जिला प्रवक्ता अविनाश शर्मा ने बताया कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में युवा मोर्चा द्वारा भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुरेश गाडरी के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन चित्तौडगढ भाजपा जिला कार्यालय और राशमी-पहुना मंडल में आयोजित किया गया। जिसमें लगभग 225 से ज्यादा यूनिट रक्तदान किया गया।
चित्तौडगढ सांसद सी पी जोशी,पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी, भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम दक, चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, जिला प्रमुख सुरेश धाकड, जिला महामंत्री कमलेश पुरोहित, जिला उपाध्यक्ष रघु शर्मा, श्रवण सिंह राव, पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रूद, अनिल सिसोदिया ने पहुंच भाजयुमो कार्यक्रम में आये रक्तवीरो का उत्साहवर्धन किया।
भाजपा सेवा पखवाड़ा संयोजक सीपी नामधरनी, भाजपा नगर अध्यक्ष सागर सोनी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वीणा दशोरा, नगर महामंत्री विश्वनाथ टांक, ओम प्रकाश शर्मा, गोवर्धन जाट, सुधीर जैन , नगर अध्यक्ष गौरव त्यागी, जिला महामंत्री सूर्य प्रताप सिंह, मुकेश गुर्जर, राधेश्याम कुमावत,जिला उपाध्यक्ष देवकिशन जाट, जगदीश भांड, अर्जून सिंह, रवि मेनारिया, कर्नल सिंह, मुकेश व्यास, जिला मंत्री नवीन सुखवाल, श्याम सुथार, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष रश्मि सक्सेना, मीडिया सह संयोजक मुकेश डांगी, सचिन त्रिपाठी, अध्यक्ष गजेन्द्र प्रताप सिंह , किशन जाट , रविन्द्र शर्मा, पवन तिवारी, भंवर सिंह, कपिल चौधरी, घनश्याम जोशी, कमलेश गाडरी, महामंत्री पुरण गाडरी, कोमल शर्मा, देवी लाल जाट, विकास सालवी मंडल संयोजक बेगू नगर दीपक पंचोली, कमांड जितेंद्र सिंह, भेरू जाट, लीलाधर शर्मा, ज्ञानेश्वर पुरी, कृष्ण गोपाल कुमावत, कन्हैयालाल वैष्णव, नरेंद्र प्रजापत, रमेश सुथार, कृतज्ञ दशोरा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ