गणपति बप्पा के विसर्जन में उमड़े लोग

भादसोड़ा, (नरेंद्र सेठिया)। कस्बें में आज अनंत चतुर्दशी के अवसर पर श्री गणेश महोत्सव समिति द्वारा विशाल गणेश विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई जिसमें जमकर श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। रावला चौक में पंडित उमेश भट्ट ने वैदिक मंत्रोच्चारण के द्वारा हवन यज्ञ किया गया। जिसकी पूर्णाहुति 2 बजे की गई। कस्बे में चार जगह अलग-अलग गणपति बिठाए गए। रावला चौक, शिव मौहल्ला, आचार्य मोहल्ला व मीरा गंज चारों जगह की शोभायात्रा कस्बे के मुख्य मार्गो से होते हुए डीजे एवं ढोल नगाड़ों के साथ कस्बे में शोभायात्रा निकाली गई। जगह-जगह गणेश नवयुवक मंडल एवं शिव नवयुग मंडल द्वारा अखाड़ा का प्रदर्शन किया।   एक गणपति को सुरखंड नदी में विसर्जन करने गए और गणेश नवयुवक मंडल के व्यक्तियों के द्वारा शनि महाराज की नदी में विसर्जन करने के लिए गए थे जहां पर सभी डीजे की धुन पर उत्साहित युवक नाचते हुए चल रहे थे। स्थानीय लोगों द्वारा शोभायात्रा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभा यात्रा के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस एवं प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही।
इस मौके पर ग्राम पंचायत सरपंच शंभू लाल सुथार, अजय कुमार खेरोदिया, भरत सेठिया, विमल तलेसरा, रिषभ सांखला, विमल अग्रवाल, अनिकेत सांखला, विपिन अग्रवाल व पुलिस विभाग के गोपाल सिंह   चुंडावत सहायक उप निरीक्षक कार्यवाहक, नारायण लाल मेनारिया हेड कांस्टेबल, तुलसाराम रामपुर, कैलाश, पवन कुमार कांस्टेबल ने इस शोभायात्रा में  अपनी ड्यूटी दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ