चित्तौड़गढ़। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल चित्तौड़गढ़ द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से प्रारंभ सेवा पखवाड़ा के कार्यक्रमों की कड़ी में शनिवार को लोकल फ़ोर वोकल अभियान के अन्तर्गत स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने हेतु हस्त निर्मित मिट्टी के दीपक खरीदे गए। भाजपा नगर मीडिया प्रमुख मनोज पारीक ने बताया कि आत्म निर्भर भारत अभियान के तहत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना प्लास्टिक मुक्त भारत को साकार करने के लिए मुख्य सब्जी मंडी में व्यापारियों एवं ग्राहकों से सम्पर्क कर उन्हें कपड़े की थेलीया वितरित कर प्लास्टिक की थैलीयो का उपयोग न करने का आग्रह किया और प्लास्टिक की थैलियों से होने वाले नुक़सान के बारे में जानकारी दी।
इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष सागर सोनी, महामंत्री ओमप्रकाश शर्मा, विश्वनाथ टांक, नगर उपाध्यक्ष अनिल भटनागर, गोपाल शर्मा, नगर मंत्री कमल अग्रवाल, मुकेश बघेरवाल, कोषाध्यक्ष लोकेश त्रिपाठी,मन की बात प्रभारी सतपाल दुआ, चेतन गौड मोर्चा नगर अध्यक्ष सुनील रजक
आदि उपस्तिथ थे।
0 टिप्पणियाँ