चित्तौड़गढ़। राजस्थान की कांग्रेस सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित जन आक्रोश यात्रा सोमवार को दिनभर की यात्रा में पार्टी के पदाधिकारियों ने सरकार की विफलताओं से ग्रामवासियों को अवगत कराया। प्रेस विज्ञप्ति में भारतीय जनता पार्टी के यात्रा विधानसभा मीडिया संयोजक मनोज पारीक ने बताया कि कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर पूरी विधानसभा में प्रत्येक बूथ स्तर पर पहुंचने वाली जनाक्रोश यात्रा आज चित्तौड़गढ़ विधानसभा के भदेसर से प्रारंभ होकर गुलाब जी का गुढा, भालुण्डी,धनेश्वर महादेव, नाहरगढ़, कन्नौज, सुखवाड़ा, चिकसी होकर सावा पहुंची जहां स्वागत हुआ तथा नुक्कड़ सभाएं हुई।
सभा को संबोधित करते हुए विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार इतिहास की सबसे असफल सरकार बताते हुए कहा कि प्रदेश में 4 साल में भ्रष्टाचार के मामले में अव्वल आ गया है। सरकार को कोसते हूए कहा कि राजस्थान प्रदेश पिछले 4 सालों में अपराधों में नंबर वन प्रदेश बन गया है। प्रदेश में महिला उत्पीड़न, महिला अत्याचार, दलित अत्याचार, लूट, डकैती और जघन्य अपराधों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। अपराध होना आम बात हो गई है अपराधी बेखौफ होकर अपराध कर रहे हैं और सरकार आपसी लड़ाई में उलझ रही है। आज प्रदेश का हर वर्ग दुखी है किसानों को समय पर बिजली नहीं मिल रही है, खेती के लिए खाद उपलब्ध नहीं हो रहा है और इनके मुखिया भारत जोड़ो यात्रा निकालने में व्यस्त है। इस दौरान यात्रा के जिला प्रभारी युधिष्ठिर कुमावत, विधानसभा प्रभारी राकेश पाठक, जिला संयोजक सीपी नामधराणी, विधानसभा संयोजक प्रवीण सिंह राठौड़, जिला महामंत्री तेजपाल रेगर, विधानसभा सह संयोजक अनिल ईनानी ने भी संबोधित किया एवं कांग्रेस सरकार की नाकामियों विफलताओं के बारे में बताया। जनाक्रोश यात्रा के दौरान मंडल अध्यक्ष पवन आचार्य, सवा मंडल अध्यक्ष रतन डांगी, जिला आईटी संयोजक राजन माली, अशोक रायका,भदेसर मंडल महामंत्री प्रकाश भट्ट, चतुर्भुज रेगर, देवीलाल धाकड़, सावा मंडल महामंत्री अनिल सुखवाल, नरेश जाट, नारायण सिंह, रघुवीर सिंह, रामलाल रेबारी, सुरेश जैन, अर्जुन रेबारी, भेरू लाल गाडरी, रतन गाडरी, मोहन धाकड़, देवी लाल माली, सत्य नारायण जागेटिया, सीमा जागेटिया, गणेश साहू अनिल आगाल, सतनारायण कुमावत, सत्यनारायण सुखवाल, जिला परिषद सदस्य बीनू मेघवाल, पंचायत समिति सदस्य श्यामलाल, जीएसएस अध्यक्ष हीरालाल जाट हरनारायण लक्षकार आदि उपस्थित रहे।
आज का यात्रा कार्यक्रम
यात्रा के विधानसभा संयोजक प्रवीण सिंह राठौड़ ने बताया कि बुधवार को जन आक्रोश यात्रा ओड़ूनद,तुम्बड़िया, नेतावल महाराज, नारेला, कश्मोर, धनेतकलां पांडोली, बड़ोदिया रोलाहेड़ा ग्राम पंचायत में निकलेगी।
0 टिप्पणियाँ