मोरवन ग्रामसेवा सहकारी समिति अध्यक्ष का पदभार ग्रहण

डूंगला (ऋषभ जैन)। मोरवन में ग्राम सेवा सहकारी समिति प्रबंध कार्यकारिणी के पदभार ग्रहण का कार्यक्रम मंगलवार को सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष गौतम दक थे तथा अतिथियों में बड़ीसादड़ी प्रधान नंदलाल  मेनारिया, सी.पी. नामधराणी,  डूंगला पूर्व प्रधान गणपत सिंह चूंडावत, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि किशन अहिर, मंगलवाड़ मंडल के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा इडरा, मंगलवाड सहकारी समिति अध्यक्ष गणपत छिपा, भाणुजा सहकारी समिति अध्यक्ष देवीलाल जणवा, मोतीलाल ओस्तवाल, संगेसरा जीएसएस अध्यक्ष मोड सिंह  गोड ,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष दुर्गा देवी सोनी, सरपंच प्रतिनिधि कुंदन खेरोदिया, सरपंच शंकर पाटीदार, सरपंच मनोहर जाट, सरपंच प्रतिनिधि सुरेश डांगी, भाजपा जिला मंत्री भैरू लाल गाडरी, रमेश शर्मा, भाजपा मंडल महामंत्री अशोक सोनी, दिनेश शर्मा, उपसरपंच ललित जारोली, पूरणमल टेलर, भेरूलाल शर्मा, मोरवन ग्राम सेवा सहकारी समिति की अध्यक्ष सुंदर देवी शर्मा, उपाध्यक्ष  पुष्कर लाल अहीर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ