चित्तौड़गढ़ विस में भाजपा की जन आक्रोश यात्रा का समापन

चित्तौड़गढ़। भारतीय जनता पार्टी की ओर से पूरे राजस्थान में निकाली जा रही जन आक्रोश रथयात्रा के चित्तौड़गढ़ विधानसभा में दिनांक 5 दिसंबर से भदेसर भेरूजी से प्रारंभ होकर लगातार आठ दिन तक सम्पूर्ण विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण करते हुए 12 दिसंबर को चित्तौड़गढ़ नगर मंडल के चामटी खेड़ा में संपन्न हुई। इस जन आक्रोश यात्रा के सफलतम एवं ऐतिहासिक जनसमर्थन के लिए विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र की जनता को धन्यवाद ज्ञापित किया है। यात्रा के विधानसभा मीडिया संयोजक मनोज पारीक ने बताया कि विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने जनाक्रोश रथ यात्रा को सफल बनाने के लिए पूरे विधानसभा क्षेत्र के पार्टी संगठन के सभी जिला पदाधिकारियों, भदेसर मंडल, सावा मंडल, घोसुंडा मंडल, बस्सी मंडल, चन्देरिया मंडल, चित्तौड़गढ़ मंडल के समस्त पदाधिकारीयों एवं कार्यकारिणी सदस्यों, बूथ स्तर के सभी कार्यकर्ताओं, सभी मोर्चों एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों, सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, जिला परिषद-पंचायत समिति सदस्यों, सरपंचों, पार्षदों, पार्टी से जुड़े सभी गणमान्य नागरिकों, जन आक्रोश यात्रा के संयोजको, इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया सहित इस यात्रा को सफल बनाने में अपना प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष योगदान देने वाले सभी कार्यकर्ताओं एवं जन आक्रोश यात्रा के माध्यम से अपने आक्रोश को व्यक्त करने एवं अपनी शिकायतों को संगठन तक पहुंचाने के लिए पूरी विधानसभा क्षेत्र की समस्त जनता का हृदय से आभार प्रकट किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ