प्रदेश में पेपर माफिया हावी, युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है गहलोत सरकार : डॉ. किरोड़ीलाल मीणा



प्रतापगढ़, (माय सर्कल न्यूज़ @हरीश जटिया)। प्रदेश में बजरी माफिया, भू- माफिया, दहशत माफिया और अपराधियों के साथ-साथ अब पेपर माफिया भी पूर्ण रूप से सक्रिय है, अपराध दिन-ब-दिन बढ़ रहे हैं। मगर प्रदेश के मुखिया अशोक गहलोत के कान में जूं भी नहीं रेंग रही है। प्रदेश के मुखिया अशोक गहलोत के इस नकारेपन की वजह से प्रदेश में महिलाओं की अस्मत आए दिन लूटी जा रही है, अपराध में राजस्थान नंबर वन बन गया है, उक्त आरोप प्रतापगढ़ विधानसभा के अरनोद कस्बे में भारतीय जनता पार्टी की विशाल जन आक्रोश महासभा में राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर लगाये।
एक प्रेस विज्ञप्ति जरी करते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हार्दिक अरुण छोरिया एवं जन आक्रोश यात्रा एवं शहर मीडिया प्रभारी गोपाल धाभाई ने बताया प्रतापगढ़ जिले के अरनोद स्थित महाराणा प्रताप के लिए स्टेडियम में रविवार को प्रतापगढ़ विधानसभा क्षेत्र की विशाल जनाक्रोश महासभा आयोजित हुई जिसे राज्यसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने मुख्य रूप से संबोधित किया। विशाल जनाक्रोश महासभा में डॉक्टर किरोडीलाल मीणा के साथ क्षेत्रीय सांसद सीपी जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल कुमावत, जिला महामंत्री गजेंद्र चंडालिया, प्रदीप उपाध्याय, नारायण निनामा, जिला परिषद के नेता प्रतिपक्ष हेमंत मीणा, प्रधान रमेश मीणा, पूर्व प्रधान लच्छीराम निनामा, विधानसभा यात्रा प्रभारी मिट्ठूलाल जाट जिला पदाधिकारीगण, मोर्चो के जिलाध्यक्षगण, मण्डल अध्यक्षगण आदि पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मंचस्थ रहे।
राज्यसभा सांसद डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने जनाक्रोश महासभा में उपस्थित प्रतापगढ़ जिले के सुदूर अंचल से आये हजारों क्षेत्रवासियों की उपस्थिति में कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा में गहलोत के द्वारा दिए गए गैर जिम्मेदार बयान की पेपर की घटनाएं सब जगह हो रही है पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पेपर लीक की घटनाओं के जिम्मेदार खुद मुख्यमंत्री है, अगर वह समय पर पेपर लीक इस घटना की सीबीआई जांच करवाते तो आज ऐसी घटनाएं घटित ना होती। डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि प्रदेश में कानून की स्थिति पूर्ण रूप से खराब है,  पूरे प्रदेश में चारों तरफ अपराध है महिलाओं के साथ दुष्कर्म हो रहे हैं , पुजारियों की हत्याएं हो रही है और प्रदेश में वैमनस्यता फैल रही है, मगर अशोक गहलोत केवल अपनी कुर्सी बचाने के लिए लगे हुए हैं। ‌ डॉक्टर मीणा ने क्षेत्र वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि पेपर लीक गिरोह से सरकार मिली हुई है।
डॉक्टर मीणा ने पूर्व मंत्री नंदलाल मीणा द्वारा क्षेत्र में किए गए ऐतिहासिक विकास कार्यों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने इस जिले का अच्छी तरह से विकास किया है और साथ ही कहा कि पूर्व मंत्री नंदलाल मीणा भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जनजाति वर्ग के सबसे कद्दावर नेता है और उनका आशीर्वाद और सहयोग मुझे हमेशा मिलता रहा है।
उन्होंने इतनी बड़ी संख्या में जनाक्रोश महासभा में आए जनसमुदाय के लिए पार्टी के पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया  और कहा कि विधानसभा की जनता ने अब कांग्रेस को विदा करने का मन बना लिया है। 
उन्होंने स्थानीय विधायक और कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार और उनके नुमाइंदे सड़क बनाए बिना ही उसका भुगतान उठा रही है लेकिन जनता आने वाले विधानसभा चुनाव में ऐसा रोलर चलाएगी कि कांग्रेस का नाम  चौपट हो जाएगा।  
उन्होंने कहा कि जनता में इस बात का आक्रोश है कि प्रदेश में बार-बार पेपर लीक हो रहे हैं महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ रही है। अपराध करने वाले खुलेआम घूम रहे हैं और दिनदहाड़े संत महात्माओं पुजारियों की हत्या हो रही है। 
डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने राहुल गांधी कि भारत जोड़ो यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत नेहरू के समय टूटा था, आज भारत विश्व में मोदी जी के नेतृत्व में मजबूत भारत बनकर उभर रहा है। उन्होंने रूस और यूक्रेन के युद्ध के समय केंद्र की मोदी सरकार द्वारा भारत के साथ-साथ अन्य राष्ट्र के छात्रों को भी सकुशल उनके स्वदेश वापसी कराई उसे आमजन को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि आज चीन भी मोदी के आगे  बेबस  है। 
उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस के विधायकों को मिनी मुख्यमंत्री बनाकर अपने अपने क्षेत्र को लूटने की छूट दे रखी है।
सचिन पायलट और अशोक गहलोत की लड़ाई में प्रदेश की जनता परेशान हो रही है।
जनाक्रोश महासभा को पूर्व प्रधान जिला परिषद सदस्य लच्छीराम निनामा, जिला परिषद में नेता प्रतिपक्ष हेमंत मीणा, पंचायत समिति प्रधान रमेश मीणा,  जिला मंत्री शांतिलाल मीणा, धर्मवीर मीणा, प्रेमलाल मीणा ने भी संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक के भ्रष्टाचार के काले कारनामों को जनता के सामने उजागर किया । 
सभा का संचालन भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री गजेंद्र चंडालिया ने किया और धन्यवाद भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल कुमावत ने ज्ञापित किया। 
जनाक्रोश महासभा में बड़ी संख्या में दूर-दूर से ग्रामीण जन  उपस्थित रहे। 
जनाक्रोश महासभा में संबोधन से पूर्व भारतीय जनता पार्टी के सभी मंडल के अध्यक्षों पदाधिकारियों और विभिन्न समाजों द्वारा राज्यसभा सांसद डॉक्टर किरोडी लाल मीणा का प्रतीक चिन्ह और पगड़ी पहनाकर अभिनंदन किया गया। 
जनाक्रोश महासभा में भाजपा अरनोद मंडल अध्यक्ष राजेश कुमावत, दलोट मंडल अध्यक्ष विनोद सुथार, दलोट मंडल महामंत्री एवं बांसलाई  सरपंच रतन लाल मीणा , सुहागपुरा मंडल अध्यक्ष श्याम लाल मीणा , धरियावद मंडल अध्यक्ष बाबूलाल विजयवर्गीय , देवगढ़ मंडल अध्यक्ष धनराज मीणा, प्रतापगढ़ ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह सिसोदिया, भाजपा प्रतापगढ़ नगर मंडल अध्यक्ष रितेश सोमानी, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष निलेश सेठिया,  सभापति रामकन्या प्रहलाद गुर्जर , किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह झाला , धरियावद प्रधान हकरी मीणा , अरनोद सरपंच संगीता भरत राणा , युवा मोर्चा अरनोद अध्यक्ष अमित जोशी , युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष विशाल जैन,सोशल मीडिया जिला संयोजक निशील अरुण छोरिया, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष इराद खान, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुनायना हापावत, सालमगढ़ मंडल अध्यक्ष अमृत लाल मीणा,तन्मय सोमानी,  सहित पार्टी के पदाधिकारी जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 
जन आक्रोश महासभा से पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा के प्रतापगढ़ सर्किट हाउस पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा भाजपा नगर अध्यक्ष रितेश सोमानी के नेतृत्व में अभूतपूर्व स्वागत किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ