भादसोड़ा, (नरेंद्र सेठिया)। कपासन उपखंड क्षेत्र के शनि देव आली के मंदिर में पूर्व केंद्रीय मंत्री सीआर चौधरी शनि देव के दर्शन किए। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार के दिन भगवान शनिदेव का दिन होने के कारण पूर्व केंद्रीय मंत्री सीआर चौधरी शनि देव के दरबार में पहुंचकर तेल, प्रसाद, चरणों में तेल प्रसाद चढ़ाया गया और शनि देव मत्था टेक कर खुशहाली की कामना की। मंत्री ने नौ ग्रह देवता के दर्शन कर भगवान का आशीर्वाद लिया। पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी, सांसद सीपी जोशी, कपासन विधायक अर्जुन जीनगर, पूर्व विधायक बद्री लाल जाट एवं भाजपा जिला अध्यक्ष गौतम दक, रमेश चंद्र बोरीवाल सहित कई भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ