भाजपा ने विरोध प्रदर्शन कर पाक विदेश मंत्री भुट्टों का फूंका पुतला


प्रतापगढ़, (हरीश जटिया)। भाजपा ने पाक विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का पुतला फूंका, भुट्टो के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रतापगढ़ भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा आज पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टों जरदारी द्वारा भारत के प्रधानमंत्री एवं भारत को लेकर दिए गए तर्क हीन घटिया और शर्मनाक बयान के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के देशव्यापी रोष प्रदर्शन के अंतर्गत गांधी चौराहे पर भुट्टों का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया गया। एक प्रेस विज्ञप्ति में भारतीय जनता पार्टी के शहर मीडिया प्रभारी गोपाल धाभाई ने बताया कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत को लेकर दिए गए तर्क हीन, घटिया और शर्मनाक बयान के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के देशव्यापी रोष प्रदर्शन कार्यक्रम के तहत सूरजपोल चौराहे पर बिलावल भुट्टो के पुतले का दहन किया  और कार्यकर्ताओं तथा जनप्रतिनिधि द्वारा नारेबाजी कर प्रदर्शन किया गया। 
बिलावल भुट्टों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष रितेश सोमानी, जिला परिषद सदस्य पूर्व प्रधान लच्छीराम निनामा, जिला मंत्री धर्मवीर मीणा, सभापति प्रतिनिधि प्रह्लाद गुर्जर, ओबीसी मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष भगवतीलाल  टेलर, युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष निलेश सेठिया, भाजपा नगर महामंत्री आशीष चतुर्वेदी, नगर मंत्री अनिल ग्वाला, भाजपा नगर उपाध्यक्ष एडवोकेट मांगू सिंह चौहान,  भाजपा के वरिष्ठ नेता रमेश बागड़ी,  हीरालाल रैदास, गोपाल कुमावत मानपुरा, जितेंद्र कुमार पतंगिया, ईश्वर लाल साहू, युवा मोर्चा नगर महामंत्री अर्पित कोठारी, युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष दीपक पालीवाल, शक्ति केंद्र प्रभारी मयंक पालीवाल, नगर मंत्री संजय राठौड़, नगर महामंत्री युवा मोर्चा धर्मेंद्र वाल्मीकि, जितेंद्र सांखला राकेश पालीवाल, दिनेश बाहेती, वीरेंद्र सिंह राव, प्रभु लाल गुर्जर, भाजपा नगर उपाध्यक्ष लोकेश गुर्जर, शक्ति केंद्र प्रभारी अमित नागर, पूर्व युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष प्रमोद सिंह, सुनील शर्मा, जगदीश सेन, पार्षद प्रतीक शर्मा,  हेमंत मीणा, पूर्व मनोनीत पार्षद जगदीश मीणा, पार्षद प्रतिनिधि एवं नगर महामंत्री विकास चनाल, एडवोकेट मनोज ग्वाला,  मिलन शर्मा सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ