प्रतापगढ़, (हरीश जटिया)। छोटीसादड़ी उपखंड मुख्यालय के बंबोरी रघुनाथपुरा गांव के प्रसिद्ध गंगेश्वर शिवालय में चल रही सात दिवसीय भागवत कथा के पांचवे दिन साध्वी सुश्री ऋतु पांडे ने श्री कृष्ण कि बाल लीलाओं का वर्णन किया। भक्त जब भी सच्चे मन से भगवान को याद करते हैं तो भगवान अपने भक्तों को संकट में देखकर अवतार लेते हैं। गोवर्धन रुप धरकर अपने भक्तों कि देवराज इंद्र के कोप से गोकुलवासियों कि रक्षा करते हैं।
यदा यदा ही धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत अभ्युत्थानम अधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम् अर्थात धर्म की हानि होने पर भगवान धर्म की रक्षा के लिए धरती पर अवतार लेते हैं।
मंडल के गणपत माली व पुष्कर धाकड ने बताया कि गंगेश्वर महादेव मे भागवत कथा प्रतिदिन सुबह 11:30 बजे से 3:30 बजे तक 13 जनवरी तक श्री गंगेश्वर रंगमंच पर आयोजित हो रही है। कथा समाप्ति के पश्चात महाआरती व महाप्रसाद का वितरण किया गया।
0 टिप्पणियाँ