चित्तौड़गढ़। बाल विवाह की रोकथाम व विधिक जानकारी के प्रचार प्रसार हेतु सचल विधिक सेवा केन्द्र एवं मोबाईल लोक अदालत वाहन को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश ओमी पुरोहित ने न्यायालय परिसर से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश भानू कुमार ने बताया कि इस मोबाईल वैन के माध्यम से जिला मुख्यालय स्थित न्यायालय परिसर से रेलवे स्टेशन, कलेक्ट्री चौराहा, शास्त्री नगर, जिला कारागृह, आदि स्थानो पर लोगो को बाल विवाह की रोकथाम हेतुु जागरूक किया जाएगा। साथ ही विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, विधिक सहायता, कानूनी सलाह, राष्ट्रीय लोक अदालत तथा विधिक जानकारी का प्रचार प्रसार किया जाकर कानूनी जानकारी के पेम्पलेट्स वितरित किए जाएंगे।
आगामी दिनों में यह मोबाईल वैन निम्बाहेड़ा, मण्डफिया, भदेसर, डुंगला एवं बड़ीसादड़ी ताल्लुका क्षेत्र के गांवों में विभिन्न स्थानों पर बाल विवाह की रोकथाम व विधिक जानकारी का प्रचार प्रसार करेगी। इस अवसर पर अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश संख्या 01 बालकृष्ण कटारा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट उदय सिंह आलोरिया, अधिवक्तागण व कर्मचारीगण उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ