सांसद खेल महाकुंभ : सभी विधानसभा मुख्यालय पर होगा क्रिकेट, वालीबॉल और बास्केटबाल टीम का चयन


चित्तौड़गढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहल और सांसद सी पी जोशी के सानिध्य में आयोजित हो रही सांसद खेल महाकुंभ प्रतियोगिता के अंतिम चरण में 9 जनवरी को चित्तौडगढ जिला मुख्यालय पर आयोजित होगी। पहले कबड्डी खेल प्रतियोगिता का आयोजन होना था परंतु खिलाडियो को प्रोत्साहन देने के लिए इस प्रतियोगिता में अन्य खेल भी सांकेतिक रूप से सम्मिलित किए गए।
सांसद खेल महाकुंभ के अंतिम चरण के लिए लोकसभा क्षेत्र की प्रत्येक विधानसभा की एक टीम वालीबॉल ,क्रिकेट और बास्केटबाल की भी भाग लेगी। उपरोक्त विधानसभा टीम के लिए चयन की ट्रायल विधानसभा मुख्यालय पर आयोजित होगे। चित्तौडगढ विधानसभा की ट्रायल शनिवार को 10 बजे इंदिरा गांधी स्टेडियम पर, कपासन की ट्रायल राउमावि कपासन खेल मैदान, बडी सादडी विधानसभा की ट्रायल कृष्ण वाटिका मैदान बडी सादडी, बेंगू विधाससभा की ट्रायल छपरा खेल मैदान बेंगू पर होगी। निम्बाहेडा विधानसभा की ट्रायल दशहरा मैदान पर शनिवार को दोपहर तीन बजे होगी।
 9 जनवरी को चित्तौडगढ जिला मुख्यालय पर आयोजित प्रतियोगिता में पूर्व में प्रत्येक मंडल की आयोजित हुई कबड्डी प्रतियोगिता की विजेता और उप विजेता ग्राम पंचायत की टीम भाग लेगी। इसके अलवा भी इस अवसर पर ट्रायल में चयनित क्रिकेट, वालीबॉल और बास्केटबाल की टीमो की भी प्रतियोगिता होगी। इसके साथ ही कुश्ती, बॉक्सिंग, बैडमिंटन ( बालिका), एथलेटिक्स ( दौड), महिलाओं के लिए चेयर रेस, रस्सा कस्सी का भी आयोजन होगा।
9 जनवरी के आयोजन को  लेकर शुक्रवार को सांसद सी पी जोशी ने इंदिरा गांधी स्टेडियम में तैयारियो का जायजा लिया। इस अवसर पर जिले के खेल संघो के प्रतिनिधियो और अन्य प्रतिनिधियो से चर्चा की और मैदान तैयारी का भी जायजा लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ