अन्तर सदनीय अंग्रेजी व्याख्यान माला आयोजित

चित्तौड़गढ़। सैनिक स्कूल में शुक्रवार को अंग्रेजी व्याख्यानमाला का आयोजन किया किया। स्कूल के शंकर मेनन सभागार में आयोजित हुई इस अंतर सदनीय प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि स्कूल के प्राचार्य कर्नल सौम्यब्रत धर थे। स्कूल के सीनियर मास्टर ओंकार सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।      
स्कूल के जन संपर्क अधिकारी बाबूलाल शिवरान ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल ग्यारह सदनों के कैडेट्स ने भाग लिया। जूनियर एवं सब जूनियर वर्ग की इस प्रतियोगिता का विषय “किसी भी महान व्यक्ति द्वारा दिया गया भाषण” रखा गया। प्रत्येक सदन से एक-एक कैडेट्स ने अपनी व्याख्यान की प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता में कैडेट्स ने भारत की महान विभूतियों नेताजी सुभाष चंद्र बोस, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ॰ सर्वपल्ली राधाकृष्णन, जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा, अटल बिहारी वाजपेयी, विश्वनाथन आनंद, अभिनव बिंद्रा, अजीम प्रेमजी, नारायण मूर्ति, किरण बेदी एवं फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के भाषणों को अपनी वाणी के माध्यम से सभी दर्शको के समक्ष प्रस्तुत किया।  
प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में प्रताप हाउस से कैडेट यथार्थ प्रथम, सांगा हाउस से कैडेट मयंक द्वितीय एवं हमीर हाउस से कैडेट रजनीश यादव तृतीय स्थान पर रहे। सब जूनियर वर्ग में गर्ल्स हाउस से कैडेट तारुषि चौधरी विजेता रही। 
इस प्रतियोगिता की प्रभारी अंग्रेजी की अध्यापिका जयंती सक्सेना थी। निर्णायक का कार्य रसायन विज्ञान के वरिष्ठ अध्यापक टोनी अब्राहम, अंग्रेजी की अध्यापिका पूजा सिंह एवं सामाजिक विज्ञान के अध्यापक चन्द्रप्रकाश गोयल ने किया। संगणक का कार्य गणित के अध्यापक अमित कुमार झा ने किया। अंत में मुख्य अतिथि कर्नल धर ने विजेता छात्रों को पुरस्कार प्रदान किये।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ