भादसोड़ा, (माय सर्कल न्यूज़, नरेंद्र सेठिया)। कपासन उपखंड क्षेत्र के शनि महाराज मंदिर आली में एक भक्त ने अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर सवा तोले सोने का छत्तर शनि देव मंदिर में भेट किया गया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह पहला मौका है जब किसी वक्त ने सोने से नियमित छतर भेंट किया। वह इससे पहले सोने की चेन और अंगूठियां भेंट की गई थी। चांदी से निर्मित छत्तर आदि वस्तुएं भेंट होती रहती है। तीर्थ स्थल शनि देव प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष छगन लाल गुर्जर ने बताया कि निम्बाहेडा क्षेत्र के गांव धनोरा निवासीय सुरेश चंद्र पुत्र बद्री लाल गाडरी ने रविवार के दिन भगवान शनि देव के मंदिर में सवा तोला सोने का छत्तर भेट किया गया और बताया गया है कि पूर्व में सुरेश चंद्र ने अपने व्यापार को लेकर प्रभु श्री शनिदेव से कुछ मन्नत मांगी थी। भगवान शनिदेव ने मन्नते पूरी होने पर सुरेश पिता बद्री लाल गाडरी ने अपने मित्रों के साथ रविवार को श्री शनि देव मंदिर पर पहुंचकर पूजा अर्चना कर सवा तोला सोने का छतर भेट किया गया। इस अवसर पर लाल सिंह पूर्व कोषाध्यक्ष, सुरेश जाट, देवेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह, रतन लाल जाट आदि मौजूद थे। कमेटी की ओर से सुरेश चंद का स्वागत और अभिनंदन किया गया।
0 टिप्पणियाँ