डूंगला (माय सर्कल न्यूज़ @ ऋषभ जैन)। ग्राम चैनपुरिया व ग्राम चित्तौड़ीया से श्री सांवलिया सेठ मंडफिया आए पैदल श्रद्धालुओं का भाजपा जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा सिद्धार्थ तातेड़ के नेतृत्व मे ग्राम करौली मे पहुँचने पर भव्य स्वागत किया गया।
भाजपा नेता सिद्धार्थ तातेड़ द्वारा उपरना पहना कर व अल्पाहार के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान आसावरा मंडल अध्यक्ष कालू लाल गायरी, निकुम्भ मंडल अध्यक्ष हीरा लाल जाट, पिराणा सरपंच प्रतिनिधि श्याम लाल पुष्करना, रामेश्वर लाल पुरोहित, कैलाश चंद्र मेनारिया, मातेश्वरी युवा संगठन अध्यक्ष सुरेश मीना, प्रकाश चंद्र, प्रह्लाद, नानु सिंह, दिनेश, उदय सिंह, बूथ अध्यक्ष शिव लाल जोशी, मदन लाल मेनारिया, पुरण मेनारिया, सागर मल मेनारिया, प्रभु लाल मेनारिया, उवकार लाल मेनारिया, नंद लाल मेनारिया एवं समस्त ग्राम साथी व कार्यकर्ता मौजूद थे। ग्रामवासियों व श्रद्धालुओं द्वारा सिद्धार्थ तातेड का आभार व्यक्त किया गया।
0 टिप्पणियाँ