निम्बाहेड़ा। गणपति नगर निम्बाहेड़ा में सप्त दिवसीय आयोजित संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा में राजस्थान सरकार के सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा में पहुचकर कथावाचक पुजा मेनारिया के मुखारविन्द से की जा रही कथावाचन को सुनकर धर्मलाभ लिया। कथा आयोजक ओमप्रकाश मेनारिया एवं परिवारजनों द्वारा प्रारम्भ में मंत्री आंजना एवं नगरपालिका अध्यक्ष सुभाषचंद्र शारदा, पूर्व विधानसभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष एवं पार्षद रविप्रकाश सोनी, जिला आयोजना समिति सदस्य एवं पार्षद मनोज पारख, विधानसभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत सिंह आंजना इत्यादि अतिथियों का उपन्ना ओढ़कार स्वागत अभिनंदन किया।
मंत्री आंजना ने कथावाचक पुजा मेनारिया का माल्यार्पण कर आत्मीय स्वागत अभिनंदन किया। निम्बाहेड़ा पेंशनर समाज के अध्यक्ष मानमल शर्मा ने आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर रामेश्वरलाल शर्मा, एडवोकेट जगदीश मेनारिया, गणेशलाल मेनारिया, अम्बालाल पाराशर सहित बड़ी संख्या में भक्तजन एवं मेनारिया परिवारजन उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ