शहीद हेमू कालानी की जन्म शताब्दी के अवसर पर निकली जन जागरण रथयात्रा का स्वागत


निम्बाहेड़ा। भारत की स्वतंत्रता के अमृतकाल में भारत माता की आजादी की जंग में अपनी भूमिका निभाने वाले सिंध समाज के क्रांतिकारी शहीद हेमू कालानी के जन्म शताब्दी के अवसर पर भारतीय सिन्धु सभा राजस्थान न्यास, जयपुर के तत्वावधान में 17 दिसम्बर, 2022 से आरम्भ हुई जन जागरण रथयात्रा का निम्बाहेड़ा पहुंचने पर भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।
बुधवार देर सांय निम्बाहेड़ा नगर की आरके कॉलोनी से आरम्भ हुई जन जागरण रथयात्रा का आदर्श कॉलोनी में पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी, पूर्व विधायक अशोक नवलखा एवं नगर मण्डल अध्यक्ष नितिन चतुवेत्र्नदी की उपस्थिति में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शहीद हेमू कालानी के चित्र पर माल्यार्पण एवं रथयात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
इस अवसर पर जिला उपप्रमुख भुपेन्द्र सिंह बडौली, पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह शक्तावत, वेद प्रकाश चतुर्वेदी, प्रकाश चंद्र धींग, हरिहर राव मराठा, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह राठौड़, महेन्द्र जाखड़, नगर महामंत्री पारस विरवाल, मयंक अग्रवाल, उपाध्यक्ष देवकरण समदानी, गोपाल पंचौली, किसान मोर्चा अध्यक्ष प्रकाश शर्मा, जिला महिला मोर्चा से वर्षा कृपलानी, सुुधा सोनी, नगर अध्यक्ष आरती शर्मा, भाजयुमो नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, मंत्री पुष्कर सोनी, कालू सेन, पार्षद कला देवी मालवीय, शिल्पा बोड़ाना, श्रीपाल शिशोदिया, सुरेश कुदाल, चिराग मंत्री, रमेश वैष्णव, अजय नागदा, रतन वैष्णव, प्रवक्ता कमलेश बनवार, संजय शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ