सांवलियाजी (उमेश तिवारी)- मेवाड़ टेंट किराया संघ की कार्यकारिणी गठित। रविवार को मेवाड़ टेंट किराया संघ की बैठक निकुंज वाटिका फतहनगर मे रखी गई। बैठक में सभी की मौजूदगी में सर्वसम्मति से संघ की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। मेवाड टेन्ट किराया संघ के अध्यक्ष और कार्यकारणी का गठन किया गया।
संघ की नवीन कार्यकारिणी में मनीष तलेसरा भादसोड़ा को अध्यक्ष, मुकेश टांक फतहनगर व बालु राम शर्मा राशमी को संरक्षक, महेश जोशी डबोक को उपाध्यक्ष, अर्जुन वैष्णव कानोड़ को सचिव, शम्भुशेठ आकोला को कोषाध्यक्ष, संजय कुमार मण्डोवरा सांवलियाजी, चेतना सेन सनवाड़ तथा सुनिल जैन मावली को सदस्य मनोनीत किया गया। संघ के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को सभी ने उपरना पहनाकर स्वागत किया।
0 टिप्पणियाँ