प्रतापगढ़, (हरीश जटिया)। स्वामी विवेकानंद जन्म जयंती युवा दिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार पूरे देश में यंग इंडिया रन कार्यक्रम के तहत प्रतापगढ़ में भी यंग इंडिया रन कार्यक्रम के अंतर्गत मेगा मैराथन एवं स्वामी विवेकानंद विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ।
एक प्रेस विज्ञप्ति में भारतीय जनता पार्टी शहर मीडिया प्रभारी गोपाल धाभाई ने बताया कि देशभर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के आवाहन पर स्वामी विवेकानंद जयंती युवा दिवस के अवसर पर यंग इंडिया रन कार्यक्रम के तहत शहर में भी मैराथन का आयोजन हुआ।
जिले के भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारी नगर मंडल के पदाधिकारी इस मैराथन में शामिल हुए। यंग इंडिया रन कार्यक्रम के अंतर्गत नगर परिषद परिसर से तिरंगा चौराहे तक मैराथन का आयोजन किया गया जिसमें युवा मोर्चा एवं भाजपा के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।
महाविद्यालय चौराहे से तिरंगा चौराहे तक दौड़ का भी आयोजन हुआ दौड़ में विजेता फर्स्ट, सेकंड एवं थर्ड रनर को अतिथियों द्वारा विजयी प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित यंग इंडिया कार्यक्रम के तहत आयोजित मैराथन की शुरुआत भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल कुमावत, भाजपा जिला महामंत्री गजेंद्र चंडालिया, भाजपा नगर अध्यक्ष रितेश सोमानी एवं युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जसपाल गुर्जर तथा नगर अध्यक्ष निलेश सेठिया ने पार्टी का झंडा दिखाकर की।
इस मेगा मैराथन के समाप्ति के पश्चात तिरंगा चौराहे पर युवा दिवस स्वामी विवेकानंद जन्म जयंती पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ जहां अतिथियों ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए भाजपा जिला महामंत्री गजेंद्र चंडालिया ने कहा कि विवेकानंद जयंती को मनाना तभी सार्थक होगा जब हम स्वामी विवेकानंद के विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करेंगे।
इस अवसर पर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जसपाल गुर्जर ने इस कार्यक्रम में पधारे सभी का आभार व्यक्त करते हुए स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण करता है, इसलिए सभी को अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए नित्य व्यायाम एवं योग करना चाहिए ।कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल कुमावत, जिला महामंत्री गजेंद्र चंडालिया, डॉ. नारायण लाल निनामा, भाजपा नगर अध्यक्ष रितेश सोमानी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जसपाल गुर्जर, नगर मंडल महामंत्री आशीष चतुर्वेदी, युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष एडवोकेट अमित जैन, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष निलेश सेठिया, सभापति प्रतिनिधि प्रह्लाद गुर्जर , मेवाड़ क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष डीडी सिंह राणावत , ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह सिसोदिया , युवा मोर्चा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सीपी बना वरमंडल , युवा मोर्चा जिला महामंत्री एवं यंग इंडिया रन कार्यक्रम के जिला संयोजक जितेश सोनी , अंकुश लबाना , मोहित बैरागी , ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष शिवलाल साहू, नगर अध्यक्ष मनोहर ग्वाला ,
पार्षद प्रतिनिधि विजय लाला शर्मा, एडवोकेट मांगू सिंह चौहान, प्रवीण बत्रा , पार्षद मनीष गुर्जर, प्रतीक शर्मा , हेमंत मीणा , युवा मोर्चा नगर महामंत्री तनमय सोमानी, अर्पित कोठारी , धर्मेंद्र वाल्मीकि ,अरिहंत सेठिया , एडवोकेट भूपेंद्र ग्वाला , आकाश सेठिया , जीतू निनामा , सूर्य प्रकाश कोटिया, राकेश सोलंकी, मिलन शर्मा सहित बड़ी संख्या में जिले के युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। स्वामी विवेकानंद विचार गोष्ठी का संचालन भाजपा नगर अध्यक्ष रितेश सोमानी ने किया और कार्यक्रम में पधारे सभी का आभार युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष निलेश सेठिया ने व्यक्त किया।
0 टिप्पणियाँ