Type Here to Get Search Results !

राजीव गांधी शहरी ओलम्पिक में एक लाख से ज्यादा लोगों ने करवाया पंजीकरण


●26 जनवरी से शुरू होगी प्रतियोगिता
● 7 खेलों के लिए होगी प्रतियोगिताऐं


जयपुर। राजस्थान में गांवों के बाद अब शहरों में भी खेलों का रोमांच शुरू होने वाला है। राजीव गांधी शहरी ओलम्पिक में भाग लेने के लिए लोगों में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। इसमें खेलने के लिए अब
तक एक लाख से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया है, जिसमें 65 हजार से अधिक पुरुष और करीब 37 हजार महिलाएं शामिल हैं।
शहरी ओलम्पिक 26 जनवरी से शुरू होंगे और इसमें खेलने के लिए 21 जनवरी तक पंजीकरण कराया जा सकता है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में खेलों का माहौल विकसित करने के लिए शहरी ओलम्पिक के आयोजन की घोषणा की थी। 

■ राज्य के सभी 240 नगरीय निकायों में शहरी ओलम्पिक खेलों
का आयोजन होगा, जिसमें 10 नगर निगम, 36 नगर परिषद एवं
194 नगर पालिकाएं शामिल हैं। इसके लिए निकायवार कुल 628
कलस्टर्स का निर्माण किया गया है।
■ नगर निगम एवं नगर परिषद में
वर्ष 2011 की जनगणना के
आधार पर प्रति 20-25 हजार की
आबादी पर एक कलस्टर बनाया
गया है।
■ हालांकि नगर निगम जयपुर ग्रेटर एवं जयपुर हेरिटेज में जनसंख्या अधिक होने के कारण प्रति 30-35 हजार की जनसंख्या पर एक कलस्टर बनाया गया है। वहीं प्रत्येक नगर पालिका को एक इकाई मानते हुए एक कलस्टर के रूप में माना गया है।
■ प्रतियोगिताओं का आयोजन नगर निकाय, जिला एवं राज्य स्तर पर किया जाएगा।
■ पहले चरण में वार्ड स्तर पर 26 से 31 जनवरी तक प्रतियोगिताएं होंगी। 
■ दूसरे चरण में वार्ड स्तर पर विजेता रही टीमें 13 से 16 फरवरी तक जिला स्तर पर खेलेंगी। 
■ जिला स्तर पर विजेता टीमों के बीच राज्य स्तर पर मुकाबले होंगे। 

राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों में 30 लाख खिलाडिय़ों ने भाग लिया, जो वर्ल्ड रिकॉर्ड है। इससे प्रदेश में सामाजिक सद्भाव के साथ खेलों को लेकर सकारात्मक माहौल बना है। इस ओलम्पिक में खेलने के लिए नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिका क्षेत्र के निवासी 21 जनवरी तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते है। इसके लिए वेबसाइट
www.rajolympic.rajasthan.gov.in
के माध्यम से नि:शुल्क पंजीकरण किया जा सकता है। इसमें सभी आयुवर्ग के लोग भाग ले सकते हैं।
शहरी ओलम्पिक में 7 खेलों की प्रतियोगिताएं होंगी। बालक एवं बालिका वर्गों में कबड्डी, टेनिस बॉल क्रिकेट, वॉलीबॉल, फुटबॉल, बास्केट बॉल और एथेलेटिक्स (100 मीटर, 200 मीटर एवं 400 मीटर)। बालिका वर्ग में खो-खो के मुकाबले होंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad

Below Post Add

Bottom Ad