सरकारी शिक्षक को हनीट्रैप का शिकार बनाकर एक लाख 10 हज़ार वसूले, 3 महिला सहित 5 गिरफ्तार


भीलवाड़ा, (माय सर्कल न्यूज़ @ विनोद सेन)। सरकारी एक शिक्षक को हनीट्रैप का शिकार बनाकर एक लाख दस हजार रुपये वसूलने वाले गिरोह का भीलवाड़ा की सुभाष नगर पुलिस ने खुलासा करते हुए 3 महिलाओं सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 
थानाप्रभारी नन्द लाल रिणवा ने बताया कि
अहिंसा सर्किल निवासी शिक्षक भैरू लाल जाट पुत्र मांगीलाल जाट ने 4 मार्च को सुभाष नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
शिक्षक ने रिपोर्ट में बताया कि इसमें महात्मा गांधी चिकित्सालय की महिलाकर्मी ने एक अज्ञात महिला के मोबाइल नंबर देते हुये कहा कि मास्टरजी, उनको प्लॉट की आवश्यकता है। इसलिए मेरी सहेली के नंबर लिख लो।
शिक्षक जाट ने अपने मोबाइल से उनके नंबर सेव कर उसे फोन किया कि मैं कल आपको प्लॉट दिखा दूंगा। 4 मार्च 2023 को करीब 11  बजे इस महिला ने परिवादी को अपने घर बुलाने के लिए फोन किया। इस पर जाट ने कहा कि अभी वह ड्यूटी पर हैं। शाम चार बजे आ जाऊंगा। इसके बाद शिक्षक जाट शाम चार बजे अपने घर पर आ गये। इसके बाद दो-तीन बार इस महिला ने उन्हें फोन किया। इसके बाद मास्टर जाट महिला के बताये अनुसार उसके घर पहुंचे। यह मकान ओमनगर से पहले है। शिक्षक जाट जैसे ही मकान के अंदर गये, वहां दो महिलायें मौजूद थी। एक महिला ने जाट को पानी पिलाया। जिससे उन्हें बेहोशी आने लगी। एक महिला ने जाट को रूम के अंदर बैठने को कहा। शिक्षक जाट जैसे ही रुम के अंदर गये उक्त महिला बातें करने लगी। जाट का कहना है कि इस दौरान उन्हें चक्कर आ रहे थे। जाट का आरोप था कि दूसरी महिला ने उन्हें कपड़े उतारने को कहा। शिक्षक जाट को बेहोशी आ रही थी, तभी उन्होंने शिक्षक जाट के कपड़े उतार दिये।  एक महिला खुद के कपड़े भी हटा दिये।  थोड़ी देर बाद दो अज्ञात व्यक्ति कमरे में आए और उन्होंने जाट व महिला के फोटो ले लिये और उनके सिर पर कड़े से 5-7 बार जोर  से मारा। सिर से खून आने लगे।  दोनों व्यक्तियों ने जाट का मोबाइल छीन कर मारपीट करते हुये फोन पे के नंबर मांगे। इसके बाद बीओबी से एक लाख, जबकि एसबीबीजे बैंक की सिम से दस हजार रुपये निकाल लिये। एक महिला मकान के बाहर ताला लगा कर बाहर निकल गई। जो महिला बाहर गई थी उसका नाम मैना है। जिसके खाते में जाट के फोन पे से सारे रुपए निकाल लिए।  दोनों महिलाओं और दोनों व्यक्तियों ने जाट को चार-पांच घुंसे मारे। उन्हे धमकी दी कि  यदि तुम पुलिस में जाओगे तो हम तुम्हें और तुम्हारे बच्चों को जान से मार देंगे और यह अश्लील वीडियो सोशल मीडिया और फेसबुक पर डाल देंगे। उन्होंने जाट पर बलात्‍कार का मुकदमा दर्ज करवाने की धमकी भी दी। तुम्हारी अश्लील फोटो हम वायरल कर देंगे। उन्होंने कहा सीधे घर जाना नहीं तो रास्ते में रिवाल्वर पिस्टल से तुम्हारी हत्या कर देंगे। इस धमकी के बाद परिवादी जाट आरोपितों से नजर बचाकर सुभाष नगर थाने पहुंचे और पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने इस रिपोर्ट पर  अपराध धारा 323 342 384 120 बी के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस ने हनीट्रैप के मामले में मैना, माया, कृष्णा के साथ ही मनोज और मुकेश को गिरफ्तार लिया है। पुलिस का कहना है कि यह गिरोह कई लोगों को हनी ट्रैप का शिकार बना चुका है और कई थानों में इनके द्वारा पीड़ितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की बात भी सामने आई है। 

बाइट- नंदलाल रिणवा, सुभाषनगर थाना प्रभारी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ