प्लास्टिक वेस्ट में लगाए पंद्रह प्रजाति के 101बीज, घर-घर नर्सरी अभियान प्रारंभ

 
चित्तौड़गढ़। पर्यावरण गतिविधि द्वारा देशभर में चलाया जा रहा है एक पेड़ देश के नाम अभियान के तहत बीजारोपण से वृक्षारोपण के तहत शहर के बसंत गोयल के परिवार में प्लास्टिक के वेस्ट डिस्पोजल में पंद्रह प्रजाति के 101 बीजों को रोपण किया जा रहा हैं। इन में हरड़, बहेड़ा, आँवला, अपराजिता, पारिजात, टिमरू, सीताफल का रोपण किया जा रहा हैं।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक निखिल प्रांत, सह संयोजक धर्मपाल गोयल, सह जिला कार्यवाह शेखर सोनी, पूर्व विभाग संयोजक भेरूलाल, मंडल संयोजक भगवान लाल आदि के सानिध्य में लगाए गए। 
यह जानकारी देते हुए गतिविधि के नगर संयोजक सतीश सोनी ने बताया कि देशव्यापी इस अभियान के तहत घरों में बीजारोपण कर हर घर नर्सरी बनाने का आह्वान है। इसी के तहत आज गोयल के परिवार पर परिवार की बिटिया मंशा गोयल द्वारा प्रथम बीज हरड़ लगाकर घर पर नर्सरी का शुभारंभ किया गया। इसके उपरांत कार्यकर्ताओं ने शहर भर में इस कार्य को गति देने के लिए चर्चा की। जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक निखिल ने बताया कि आज पर्यावरण संपूर्ण विश्व की महती आवश्यकता है और गतिविधि के माध्यम से समाज को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना उद्देश्य है। वही प्रांत संयोजक धर्मपाल गोयल ने इस अभियान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि देश भर में इस प्रकार का अभियान चलाया जा रहा है जिसमें बिना किसी लागत मूल्य के प्लास्टिक वेस्ट में अपने घरों में विभिन्न फलों और सब्जियों के माध्यम से निकलने वाले बीजों से घर पर ही पौध तैयार करने का अभियान चलाया जा रहा है। परिवारों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा हो। वही एक एक पेड़ देश के नाम के संरक्षक भेरूलाल ने इस अभियान के तहत पूरे शहर में परिवारों में संपर्क के लिए एक कार्य योजना बनाने पर जोर दिया। बैठक में पर्यावरण गतिविधि में धर्मपाल गोयल, महंत जगदीश चंद्र वैष्णव, शिरीष त्रिपाठी, भेरूलाल, गोविंद लाल सोनी, भगवान लाल, चंद्रशेखर सोनी, निखिल, मंशा गोयल सहित परिवार जन उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ