Type Here to Get Search Results !

भाजपा का चित्तौडगढ विधानसभा का संयुक्त मोर्चा सम्मेलन आज, ऑडिटोरियम में होगा आयोजन

चित्तौड़गढ़। भारतीय जनता पार्टी का चित्तौडगढ विधानसभा का संयुक्त मोर्चा सम्मेलन रविवार को चित्तौडगढ जिला मुख्यालय पर आयोजित होगा।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुधीर जैन ने बताया कि मोदी सरकार के सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 9 वर्ष पूर्ण होने पर महाजनसंपर्क अभियान के अंतर्गत  रविवार को प्रातः 10 बजे इन्दिरा प्रियदर्शिनी ओडिटोरियम में चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र का संयुक्त मोर्चा सम्मेलन आयोजित होगा।
संयुक्त मोर्चा सम्मेलन जिला एवं विधानसभा संयोजक कमलेश पुरोहित ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सांसद सी पी जोशी होंगे और कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष हेमराज मीणा,जिला प्रभारी हेमंत विजयवर्गीय, जिलाध्यक्ष गौतम दक, सभी जनप्रतिनिधीगण और पार्टी पदाधिकारी सम्मिलित होंगे। भारतीय जनता युवा मोर्चा,महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, एससी मोर्चा, एस टी मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा के इस संयुक्त सम्मेलन  की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad

Below Post Add

Bottom Ad